चिरेका ने 400 वें रेल इंजन का किया लोकार्पण
जामताड़ा चिरेका में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के संदर्भ में वित्तीय वर्ष 2019-20 का 400वां रेल इंजन (डब्ल्यूएजी. 9एचसी 32803) का लोकार्पण किया गया। जिसे वरिष्ठ महिला कर्मचारी अन्नमा वर्घिस मैट्रन एकेजीएच व चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता मिश्रा की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर देश सेवा के लिए समर्पित किया। 400वें रेल इंजन को आसनसोल रेलमंडल के चालक दल सुरुचि कुमारी व अनुप्रिया कुमारी ने चित्तरंजन से रवाना किया।
जामताड़ा : चिरेका में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के संदर्भ में वित्तीय वर्ष 2019-20 का 400वां रेल इंजन (डब्ल्यूएजी. 9एचसी 32803) का लोकार्पण किया गया। जिसे वरिष्ठ महिला कर्मचारी अन्नमा वर्घिस मैट्रन एकेजीएच व चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता मिश्रा की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर देश सेवा के लिए समर्पित किया। 400वें रेल इंजन को आसनसोल रेलमंडल के चालक दल सुरुचि कुमारी व अनुप्रिया कुमारी ने चित्तरंजन से रवाना किया। राष्ट्र निर्माण की दिशा में चिरेका अपने महिला कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक लोको निर्माण में स्वनिर्भर और सह भागीदारी के लिए प्रेरित करता है और दूसरी ओर चिरेका महिला कल्याण संगठन को समर्पित महिलाएं सुशीला देवी, प्रीति, नेहा ढिमोले, साचिका अग्रवाल, डॉ. टुलू चक्रवर्ती व अन्य सदस्य इस संस्थान की बेहतरी के लिए चिरेका कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए समाज कल्याण की सेवाएं प्रदान कर रही है। रेलइंजन लोकार्पण के मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कर्मचारी व महिला कल्याण संगठन की सदस्य भी उपस्थित थीं। चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 के समापन में अभी भी 22 कार्य दिवस शेष है। आशा है कि इस शेष समय में चिरेका अपने ही कीर्तिमान को तकरीबन 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने में सफल होगा। विगत छह वर्षो में चिरेका ने लोको उत्पादन के क्षेत्र में 62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में 250 रेल इंजन का निर्माण हुआ था जो अब बढ़कर वित्तीय वर्ष 2019-20 के इन पांच वर्षो में चार मार्च 2020 तक 400 के आंकड़े तक पहुंच चुका है।
चिरेका द्वारा निर्मित 6000 एचपी क्षमतावाला डब्ल्यूएजी-9 रेल इंजन की कीमत में भी कमी आई है। जो वित्तीय वर्ष 2015-16 में 11.94 करोड़ रुपये की लागत मूल्य से घटकर वित्तीय वर्ष 2019-20 में 9.87 करोड़ रुपये पर आ पहुंची है। इस तरह से रेलइंजन की कीमत में 17.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।