Move to Jagran APP

मुखिया पर अवैध राशि निकासी का आरोप

संवाद सूत्र करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ पंचायत के मुखिया वकील मरांडी के खिलाफ

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 05:12 PM (IST)
मुखिया पर अवैध राशि निकासी का आरोप
मुखिया पर अवैध राशि निकासी का आरोप

संवाद सूत्र ,करमाटांड़ (जामताड़ा): : करमाटांड़ पंचायत के मुखिया वकील मरांडी के खिलाफ नाली मरम्मत व सफाई की राशि अवैध रूप से निकालने की शिकायत प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सच्चिदानंद वर्मा से की गई है। लिखित शिकायत योजना के अध्यक्ष नितेश गुप्ता तथा सचिव विवेक कुमार ने की है। 14 वें वित्त की कार्ययोजना के तहत 82 हजार की निकासी का आरोप लगाया गया है। सीओ ने इसकी जांच शुरू करवा दी है।

loksabha election banner

योजना से जुड़ी समिति के अध्यक्ष नितेश गुप्ता तथा सचिव विवेक कुमार ने बताया कि कार्य योजना 14 वें वित्त की है। लगभग पौने दो लाख रुपए की योजना है। इसमें कार्य के बदले उन्हें प्रथम किश्त 15000 व द्वितीय किश्त 40000 रुपये राशि मिली है। इसके बाद कोरोना महामारी के कारण कार्य प्रभावित हो गया। कार्य पूर्ण करने के सारे कागजात मुखिया को समर्पित कर दिया गया। इनमें एमबी बुक, मास्टर रोल, मैट्रियल की राशि का वाउचर शामिल था। इसी बीच पंचायत सचिव परमेश्वर रजक का पंचायत से स्थानांतरण हो गया। नए पंचायत सचिव दिलदार अली को पदभार दिया गया। दिलदार से एक महीने से पैसे की मांग की गई। जवाब में बताया गया कि 22 सितंबर 2020 को 82,682 रुपए की निकासी वैंडर मुकेश मंडल के खाते से की गई है। इस संबंध में पूछताछ करने पर मुकेश मंडल ने बताया कि मुखिया ने सामग्री मद का विपत्र दिया था। राशि निकासी कर उन्हें दे दी गई। अध्यक्ष व सचिव ने आगे बताया कि अब मुखिया से पैसे की मांग की जाती है तो झूठे केस में फंसाने की धमकी मिल रही है। इधर आवेदन मिलने के बाद अंचल अधिकारी मुखिया से मामले की जानकारी ले रहे हैं।

प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अगर सत्यता पाई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि मुखिया वकील मरांडी ने अवैध निकासी के आरोप को गलत बताया। कहा कि राशि गबन का मामला नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.