19 को प्रशासन के विरुद्ध भाजपा करेगी प्रदर्शन
कुंडहित (जामताड़ा) रविवार को सिचाई अतिथि आवास में भाजपा प्रखंड इकाई की समीक्षात्मक बैठक संयोजक प्रणव नायक की अध्यक्षता में की गई। प्रखंड की सभी पंचायत के तीन सदस्यीय संयोजक सह संयोजक व पंचायत प्रभारी शामिल थे।
कुंडहित (जामताड़ा) : रविवार को सिचाई अतिथि आवास में भाजपा प्रखंड इकाई की समीक्षात्मक बैठक संयोजक प्रणव नायक की अध्यक्षता में की गई। प्रखंड की सभी पंचायत के तीन सदस्यीय संयोजक, सह संयोजक व पंचायत प्रभारी शामिल थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा नए सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिथिका झा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने के साथ नए सदस्य बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी का प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष दुलाली, सान अली, प्रदीप पैतंडी, प्रणव नायक, बाबन नायक, हरिसदन मंडल, राधेश्याम घोष, कुंदन गोस्वामी, अरूप मंडल, नारायण मंडल, शांति टुडु, मनशांति वाद्यकर, युगंत मंडल, नदिया मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।