असम पैदल जा रहे प्रवासियों को भाजपा ने दिलायाऑनलाइन पास
जामताड़ा मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल के नेतृत्व
जामताड़ा : मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में हाइवे पर मधुपुर से चलकर आ रहे हैं मजदूरों को अल्पाहार कराया। उनकी समस्याएं भी सुनी गई। मजदूरों ने बताया कि वे सभी असम के दिसपुर के रहनेवाले हैं व लॉकडाउन के कारण कोई साधन या व्यवस्था न मिलने पर पैदल घर के लिए निकल पड़े। कार्यकर्ताओं ने सभी को अल्पाहार कराया। बाद में मंडल ने उनके असम जाने के लिए ऑनलाइन पास की व्यवस्था करवाई। साथ ही वाहन का भी प्रबंध किया गया। मंडल ने कहा कि भाजपा का सिर्फ एक ही लक्ष्य जनसेवा है। लोगों की हर समस्याओं का समाधान करने के लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता कटिबद्ध है। इस वैश्विक महामारी के दौर में लोग सुरक्षित अपने घर पहुंचे, इसके लिए हम हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। मजदूरों ने घर वापसी का संसाधन पाकर उन्हें साधुवाद दिया। उनके साथ जिला मंत्री सुकुमार सर्खेल, नगर उपाध्यक्ष रंजीत यादव, पिटू गुप्ता, अजय पांडेय आदि थे।