घर से बाइक चोरी, पुलसि की छानबीन शुरू
घर से बाइक चोरी
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 06:15 PM (IST)
घर से बाइक चोरी, पुलसि की छानबीन शुरू
संवाद सहयोगी, नाला (जामताड़ा): नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत काली पहाड़ी गांव के शुभाशीष माजि का उनके घर से अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। जेएच 10 ए क्यू 1420 नंबर की मोटरसाइकिल गुरुवार की रात्रि में उनके आंगन से चोरी हो गई। पीड़ित शुभाशीष माजि ने नाला थाना में एक आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे आंगन में बाइक लगा कर सोने चला गया। शुक्रवार सुबह 3 बजे जगने पर देखा कि बाइक नही है। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला। शुक्रवार रात में नाला थाना में एक आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घटना को लेकर आवश्यक छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें