सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी
कुंडहित (जामताड़ा) मंगलवार की शाम दुमका-आसनसोल मुख्य सड़क बरमसिया के शिलानदी के पास
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Jul 2021 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jul 2021 06:17 PM (IST)
कुंडहित (जामताड़ा) : मंगलवार की शाम दुमका-आसनसोल मुख्य सड़क बरमसिया के शिलानदी के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी पहचान बाबूपुर निवासी 40 वर्षीय निताई मंडल के रूप में हुई है। निताई मंडल मछली व्यापारी है। मंगलवार शाम मछली का उधार पैसा उठाने के लिए नई बाइक से बाबूपुर से कुंडहित जा रहे थे। इसी बीच संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना के शिकार हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एम्बलेंस से कुंडहित सीएचसी लाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विनिता मुर्मू ने बताया कि मंडल का बायां कंधा टूट गया है। बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें