पोल से टकराई बाइक, चालक जख्मी
जामताड़ा जामताड़ा-दुमका मार्ग में धतुला मोड़ के समीप रविवार शाम को तेज गति से आ रही बाइ
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 06:13 PM (IST)
जामताड़ा : जामताड़ा-दुमका मार्ग में धतुला मोड़ के समीप रविवार शाम को तेज गति से आ रही बाइक की टक्कर बिजली पोल से हुई जिसमें बाइक चालक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची, लेकिन जख्मी बाइक चालक सदर अस्पताल जाने को तैयार नहीं था। उसका स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया। जख्मी बाइक चालक गोड्डा से धनबाद बाइक से जा रहा था। इसी क्रम में बाइक की गति तेज रहने के कारण बिजली के खंभे से उसकी बाइक टकरा गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें