कोरोना की वजह से बकरीद का उत्साह फीका
मिहिजाम (जामताड़ा) बुधवार को मनाई जाने वाली ईद उल जुहा बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदा
मिहिजाम (जामताड़ा) : बुधवार को मनाई जाने वाली ईद उल जुहा बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है। कोरोना काल के कारण गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों को सादगी से अपने घरों में बकरीद त्योहार मनाना पड़ेगा। इससे त्योहार का उत्साह फीका पड़ गया है। मंगलवार को मिहिजाम क्षेत्र के जियाजोड़ी, बागजोड़ी, पियालशोला, ढेकीपाड़ा व मिहिजाम शहर में बकरीद पर्व को लेकर समुदाय के लोगों को खरीदारी की। हालांकि कोरोना काल व लाकडाउन रहने से लोग खुलकर खरीदारी नहीं कर पा रहे। बकरीद त्योहार के लिए नमकीन व तीखा स्वाद से जुड़ी सामग्री, सेवई व नए परिधान, इत्र की खरीदारी लोगों ने अपनी क्षमता के अनुरूप की। बकरीद रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद मनाई जाती है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे। तो अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया। उन्हीं की याद में यह त्योहार मनाया जाता है। स्थानीय ईदगाह को आकर्षक ढंग से सजाया गया गया।