सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसपर सवार एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
फतेहपुर (जामताड़ा) : गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर अंगुठिया मोड़ के समीप बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसपर सवार एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
बताते हैं कि फतेहपुर के अगैया निवासी रोहन किस्कू अपने फूफा बिदापाथर थाना क्षेत्र के डुमरिया हरिराखा निवासी रखीश्वर बास्की के साथ बाइक से जा रहा था। इस दौरान अंगुठिया मोड़ के समीप बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सरमुंडी स्थित दीनबंधु क्लीनिक में भर्ती कराया। क्लीनिक ले जाने के क्रम में रास्ते में ही रखीश्वर बास्की की मौत हो गई। चिकित्सक उत्तम कुमार पंडित ने जांच करने के बाद मौत होने की पुष्टि की। दूसरे गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।