करमाटांड़ के चरघरा गांव से एक साइबर ठग धराया
करमाटांड़ के चरघरा गांव से एक साइबर ठग धराया
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Aug 2022 04:00 AM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2022 04:00 AM (IST)
करमाटांड़ के चरघरा गांव से एक साइबर ठग धराया
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी के दौरान एक साइबर ठग को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित करमाटांड़ थाना क्षेत्र के चरघरा का रहने वाला विशाल मंडल बताया जाता है। सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी के दौरान जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने आरोपित को उसके घर से दबोचने में कामयाबी हासिल की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक अन्य आरोपित मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस की टीम आरोपित के पास से बरामद मोबाइल के आधार पर उसके पुराने क्राइम रिकार्ड खंगालने में जुटी है। ताकि आरोपित ने अब तक और कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया इस बात का पता लगाया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें