प्रकृति की सुंदरता पेड़-पौधों पर निर्भर
कुंडहित (जामताड़ा) रविवार को माडर्न पब्लिक स्कूल परिसर में जिला परिषद सदस्य सह प्रधानाध्या
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 09:19 PM (IST)
कुंडहित (जामताड़ा) : रविवार को माडर्न पब्लिक स्कूल परिसर में जिला परिषद सदस्य सह प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ज्यादा आक्सीजन देनेवाले पौधे लगाए। मंडल ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि प्रकृति की सुंदरता पेड़-पौधों पर निर्भर है। तेज बारिश और तेज धूप से मनुष्य की रक्षा करता है। की है। कोरोना महामारी में अधिकांश लोगों की जान आक्सीजन के कमी के कारण गई। आक्सीजन युक्त पौधे जैसे पीपल, बरगद, नीम का पौधा सभी लगाए। कहा कि दैनिक जागरण ने अभियान के तहत राज्य भर में लाखों पौधे लगाए। उसी से प्रेरित होकर यहां पांच पौधे लगाए गए। आगे भी इसकी संख्या बढ़ेगी। सभी लोग भी पौधा लगाएं। छात्र-छात्राओ को अपने जन्म दिन पर पांच-पांच पौधा लगाने की सलाह दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें