Move to Jagran APP

4646 लोगों का नमूना जांच हफ्ते से लंबित

संवाद सहयोगी जामताड़ा जिस गति से नमूना संग्रह कार्य किया जा रहा है उस अनुपात में संग्रहित

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:06 PM (IST)
4646 लोगों का नमूना जांच हफ्ते से लंबित
4646 लोगों का नमूना जांच हफ्ते से लंबित

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : जिस गति से नमूना संग्रह कार्य किया जा रहा है, उस अनुपात में संग्रहित नमूना की जांच नहीं हो रही। इसी का परिणाम है कि वर्तमान समय में जिले में 4646 संग्रहित नमूना पिछले एक सप्ताह से विभिन्न लैब में लंबित पड़ा हुआ है। समय पर संग्रहित नमूना जांच नहीं होने से महामारी फैलने का भय बना रहता है।

loksabha election banner

मालूम हो कि 10 अप्रैल से अब तक जिले में आरटीपीसीआर जांच के लिए 9102 संदिग्ध व्यक्तियों का नमूना संग्रह किया गया था, जिसमें 5758 नमूना जांच करने में विभाग सफल हुआ है। जबकि 3344 संग्रहित नमूना विभिन्न लैब में लंबित है। इसी प्रकार पिछले दो माह में ट्रूनेट जांच के लिए 4563 नमूना संग्रह किया गया है जबकि जिला स्तरीय लैब में 3261 संग्रहित नमूना प्रतिनियुक्त लैब तकनीशियन ने जांच की है। यहां भी 1302 संग्रहित नमूना लंबित पड़ा हुआ है।

व्यक्तियों का नमूना संग्रह कर जांच के लिए धनबाद,जमशेदपुर, रांची लैब भेज देता है। नमूना जांच रिपोर्ट आने में 10 से 15 दिन का समय लगता है। इतने लंबे समय के इंतजार में लक्षण वाले व्यक्ति अपने आस-पड़ोस में भ्रमण करते रहता है। इसी का परिणाम है कि एक ही परिवार से आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं।

-- वर्जन : रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की अनुपलब्धता में आरटी पीसीआर जांच के लिए नमूना संग्रह किया गया है। आरटी पीसीआर नमूना जांच धनबाद जमशेदपुर रांची तथा इट की लैब में होता है। उक्त लैब में कई जिले से नमूने संग्रहित होता है ऐसे में नमूना जांच में 10 दिनों तक का समय लगता है। वर्तमान समय में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से संग्रहित नमूना का जांच ऑन द सपोर्ट किया जा रहा है।

---डॉक्टर अजीत कुमार दुबे, जिला महामारी विशेषज्ञ जामताड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.