भागा में वज्रपात से 36 वर्षीय मजदूर की मौत
मिहिजाम (जामताड़ा) थाना क्षेत्र के कुश्बेदिया ग्राम पंचायत अंतर्गत भागा ग्राम में शुक्रवार को 36
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 08:15 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 06:13 AM (IST)
मिहिजाम (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के कुश्बेदिया ग्राम पंचायत अंतर्गत भागा ग्राम में शुक्रवार को 36 वर्षीय युवक की मौत वज्रपात से हो गई। मृतक का नाम तोलक सोरेन बताया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार वह गांव के तालाब के समीप खेत में काम कर लौट रहा था। तभी तेज वर्षा के साथ वज्रपात की चपेट में आ गया। तोलक सोरेन मजदूरी का काम करता था। उसका एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के पूर्व मुखिया वर्मन सोरेन मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें