कोरोना जांच अभियान के दूसरे दिन 2583 नमूना संग्रह
वैश्विक महामारी नियंत्रण को लेकर गुरुवार को जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक दर्जन जगहों पर नमूना संग्रह तथा जांच शिविर संपन्न हुआ। प्रखंड तथा जिलास्तरीय प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने शिविर का भ्रमण किया। मौके पर लोगों को नमूना जांच कराने के लिए प्रेरित किया।
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : वैश्विक महामारी नियंत्रण को लेकर गुरुवार को जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक दर्जन जगहों पर नमूना संग्रह तथा जांच शिविर संपन्न हुआ। प्रखंड तथा जिलास्तरीय प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने शिविर का भ्रमण किया। मौके पर लोगों को नमूना जांच कराने के लिए प्रेरित किया। गुरुवार को जिले में2583 व्यक्तियों का नमूना संग्रह किया गया।
इनमें जामताड़ा प्रखंड में 1099, कुंडहित प्रखंड में 711, नाला प्रखंड में 167, नारायणपुर प्रखंड में 549 तथा जिला स्तरीय कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल उदलबनी में 57 महिला पुरुष तथा बच्चे का नमूना संग्रह किया गया। नमूना संग्रह गति में नाला प्रखंड दूसरे दिन भी लक्ष्य से काफी दूर रहा। नाला प्रखंड में बुधवार को 313 तथा गुरुवार को 167 नमूना संग्रह किया गया जबकि सबसे अधिक जामताड़ा प्रखंड में बुधवार को 1365 तथा गुरुवार को 1099 लोगों का नमूना संग्रह किया गया।
इन जगहों पर नमूना जांच शिविर संपन्न हुई : जिले के नारायणपुर प्रखंड में प्रखंड मुख्यालय परिसर तथा मुख्यालय नारायणपुर पंचायत भवन सबनपुर, जामताड़ा प्रखंड में गोराई नाला मोड़, करमाटांड़ प्रखंड में तेतुलबंधा मिशन चौक, नाला प्रखंड में पातुलिया मोड़ तथा चाले पाड़ा मोड़ काली मंदिर के पास, फतेहपुर प्रखंड में स्वास्थ्य उप केंद्र बामन बांधी, कुंडहित प्रखंड में बरमसिया मोड़ तथा चलंत टेस्टिग टीम, जामताड़ा शहरी क्षेत्र में चिल्ड्रन पार्क के सामने, मिहिजाम शहरी क्षेत्र में चेक नाका स्थित अंजनी फेरो कारखाना तथा जिला स्तरीय कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल उदल बनी में नमूना जांच शिविर लगा। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजीत कुमार दुबे, कोरोना अस्पताल प्रभारी डॉ दुर्गेश झा ने नमूना जांच शिविर का भ्रमण कर चल रहे नमूना संग्रह कार्य को गति प्रदान किया।