कुंडहित में 18 जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात
कुंडहित (जामताड़ा) रविवार की रात को कुंडहित इलाके में 18 जंगली हाथियों का झुंड प
कुंडहित (जामताड़ा) : रविवार की रात को कुंडहित इलाके में 18 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचकर उत्पात मचाया। आधी रात के बाद बाबूपुर पंचायत अंतर्गत बगैयआड़ा निवासी मंडल मरांडी के घर को व दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखे चावल, धान एवं गेहूं को चट कर गए। मंडल मरांडी ने अपने परिजनों के साथ घर से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने गोलबंद होकर हाथियों को गांव से जंगल की ओर खदेड़ दिया।
--पिछले नुकसान का नहीं मिला मुआवजा : बताया कि मंडल परिजनों के साथ गहरी नींद में थे। रात एक बजे के लगभग अचानक घर की दीवार तोड़ने की आवाज सुनते ही मंडल मरांडी सोए हुए दो बच्चों एवं पत्नी को उठाकर सुरक्षित पहले बाहर किया। देखते ही देखते जंगली हाथियों का झुंड उनके घर की पूरी दीवार को तोड़कर घर में रखे अनाज को बहार निकालकर खाने लगा। मंडल ने बाहर आकर ग्रामीणों को जगाया और मशाल जलाकर लोग हाथियों को भगाए। बताया कि बीते साल भी जंगली हाथियों ने मंडल मरांडी की घर को तोड़ा था। उसकी क्षतिपूर्ति अब तक उसे नहीं मिली है। जंगली हाथी गायसावड़ा जंगल में विचरण कर रहा है।
--दो दिनों से विभाग था बेखबर : ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथी शनिवार रात मसलिया थाना क्षेत्र से कुंडहित प्रखंड के हल्दीडीह जंगल में प्रवेश किया। रविवार शाम को हल्दीडीह के ग्रामीणों ने मशाल जलाकर उसे पहाड़ की तरफ खदेड़ दिया था। फिर रात को जंगली हाथी बगैयआड़ा गांव पहुंचकर उत्पात मचाने लगा। ग्रामीण रामेश्वर मरांडी, चौधरी सोरेन, परेश मुर्मू, सुरेश मुर्मू, बासुदेब मुर्मू ने बताया दो दिन से 18 हल्दीडीह, बृंदाबनी, कुसमा, पाथरचोड, गायसावड़ा, रनचापड़ के जंगल में विचरण कर रहा है। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं है। रात को बगैयआड़ा में घर तोड़ा गया पर दोपहर दो बजे तक वन विभाग के अधिकारी और न ही कर्मचारी ही गांव पहुंचे थे।
--क्या कहते हैं पदाधिकारी : रेंजर प्रतिमा कुमारी ने बताया कि रात को 18 हाथियों का झुंड बगैयआड़ा गांव के मंडल मरांडी के घर तोड़कर अनाज खा गए हैं। पीड़ित परिवार को वन विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा। जंगली हाथी का झुंड गायसावड़ा जंगल में डेरा डाले हुए है। जहां वनकर्मी हाथियों को निगरानी में रखे हुए हैं।