Move to Jagran APP

मिंट्टी जांच की तकनीक से रूबरू होंगे 100 किसान

संवाद सहयोगी,जामताड़ा : कम खर्च में किसान दो गुना फसल उत्पादन कर सकें इसके लिए कृषि विभाग

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 12:39 AM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 12:39 AM (IST)
मिंट्टी जांच की तकनीक से रूबरू होंगे 100 किसान
मिंट्टी जांच की तकनीक से रूबरू होंगे 100 किसान

संवाद सहयोगी,जामताड़ा : कम खर्च में किसान दो गुना फसल उत्पादन कर सकें इसके लिए कृषि विभाग किसानों को मिट्टी जांच कराने व जांच रिपोर्ट के अनुरूप खेतों में उर्वरक डालने को प्रेरित कर रहा है। ऐसा शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुडिया ने सदर प्रखंड परिसर में चल रहे मिट्टी जांच प्रशिक्षण शिविर में किसानों से कहा।

prime article banner

कृषि पदाधिकारी ने किसानों से बताया कि जानकारी के अभाव में मिश्रित उर्वरक खेतों में डालते हैं। यह काफी महंगा होता है और किसानों को लक्ष्य के अनुरूप फसल उत्पादन में लाभ नहीं हो पाता है। मिट्टी जांच के बाद स्पष्ट हो जाता है कि खेतों में किस प्रकार की फसल लगानी है कैसा उर्वरक कितनी मात्रा में डालना चाहिए। सभी छह प्रखंडों से 109 किसानों का चयन किया गया, जिसमें किसान, प्रगतिशील किसान, कृषक मित्र व आर्या मित्र शामिल हैं। चयनित किसानों को मिट्टी के नमूने एकत्र करने की विधि, मिट्टी जांच के तरीके व मिट्टी में पाए जाने वाले सभी 12 प्रकार के पोषक तत्वों की पहचान करने की तकनीक सिखाया जाएगा। मिट्टी जांच के बाद किसान अपने खेत की मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की कमियों के बारे में जान सकेंगे और उसे दूर भी कर पाएंगे। सभी चयनित किसानों को विभाग की ओर से मिट्टी जांच किट दी जाएगी। किसानों को एक साल में कम से कम सौ मिट्टी के नमूनों जांच करने का दायित्व सौंपा गया। इसके लिए 169 रुपये सरकार बतौर प्रोत्साहन राशि देगी। प्रशिक्षण में ललिता बास्की, मंताज अंसारी, सिकंदर अंसारी, ममता मंडल, मलीन हांसदा, अहमद अंसारी, अ¨चत विश्वास आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.