सरायकेला में युवक की हत्या कर कुएं में डाल दी लाश
सरायकेला-खरसावां जिले के एक गांव में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 02:07 PM (IST)
जमशेदपुर/सरायकेला, जेएनएन। कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के एक गांव में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। वारदात को रात के अंधेरे में अंजाम दिया गया। शनिवार को कुएं के पास खून के निशान देखने पर लोगों को शक हुआ तो तहकीकात की और देखा कि युवक का शव कुंए में तैर रहा है।
ग्रामीणों ने सरायकेला थाना की पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पिफर लोगों के सहयोग से रस्सी के सहारे शव को कुएं से निकाला गया। युवक की उम्र 25-30 वर्ष आंकी गई है। हालांकि, पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है।
शव सरायकेला थाना इलाके पांड्रा पंचायत के बड़बिल गांव के केंदपोसी टोला स्थित कुआं में मिली। ग्रामीणों को शक है कि हत्या की वारदात को कहीं दूर अंजाम देकर यहां लाकर कुएं में शव फेंका गया। हत्यारे बड़े शातिर हैं। उसने दूर-दूर तक शक नहीं होने की चालाकी में ऐसा कदम उठाया। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। इससे ही मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें