युवा शक्ति ला सकती है राजनीतिक परिवर्तन : जीसंजीवा रेड्डी
यूथ इंटक की कमेटी मीटिग में देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान।
जासं, जमशेदपुर : यूथ इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से वर्चुअल प्लेटफार्म पर यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें 26 नवंबर को होने वाले केंद्रीय श्रमिक संगठनों के देशव्यापी हड़ताल पर विचार मंथन किया गया। सर्वप्रथम बैठक में अध्यक्षता भाषण देते हुए यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने कहा कि यूथ इंटक निरंकुश मोदी सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन तेज करते आ रहीं है। यदि केंद्र सरकार अपने अड़ियल रवैए से बा•ा नहीं आती है तो जल्द ही दिल्ली में दस हजार से अधिक यूथ इंटक कार्यकर्ता संसद घेराव करेंगे । बतौर मुख्य अतिथि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जीसंजीवा रेड्डी ने कहा कि यूथ इंटक पूरे देश में उर्जा से काम कर रही एवं इंटक से कंधा से कंधा मिलाकर मजदूर विरोधी मोदी सरकार के मजदूर एवं गरीब विरोधीनीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रही है, अगर देश की युवा शक्ति एकत्रित हो गई तो वह देश में बड़ी राजनीतिक परिवर्तन करने में सक्षम है।
उन्होंने यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्षों को 26 नवंबर को होने वाले देशव्यापी हड़ताल को जोरदार तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कहा कि मोदी सरकार अपने कुछ पूंजीपति मित्रों के स्वार्थसिद्धि के लिए मजदूरों एवं किसानों के अधिकारों का हनन कर रहीं हैं, किसानों की जमीन हथियाने के लिए कृषि विधेयक जैसे काला कानून लेकर आई है। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के तानाशाही के खिलाफ अब इंटक को सड़क पर उतरने की आवश्यकता आ गई है , इंटक दुनिया की सबसे बड़ी श्रम संगठन है जिसके 3.33 करोड़ सदस्य हैं इस बात का मोदी सरकार को एहसास करवाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने कोविड की आड़ में मजदूरों एवं किसानों को आपदा में अवसर बना लिया। बैठक को यूथ इंटक के महामंत्री आरडी चंद्रशेखर, इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव रवीन्द्र नागर, इंटक मुख्यालय से राजेन्द्र प्रसाद एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्षों ने सम्बोधित किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज, विजय यादव, परितोष सिंह, आशीष मुखी, गुलरेज अंसारी, अंजनी पांडे, अवधेश सिंह, हसलुदीन खान, पूर्णिमा सिंह, राजा सिंह राजपूत, पिटू श्रीवास्तव, गालिब इकबाल, डीएन पांडे, आशुतोष कुमार, रीता शर्मा, अरूण त्रिपाठी, बिरबल सिंह, लांगवति निराला, विक्की खान, अनुराग आनंद, मीरा तिवारी, संदीप सिंह, कौशल कुमार, अनुज झा, पंकज सिंह, रवि चौबे, आमिर अंसारी, मामूर कसमी, अंकुर गर्ग, लक्की शर्मा, रिशभ श्रीवास्तव, अभिजीत बोस, नयिम अख्तर, अशोक सोरेन, राहुल राय, प्रहलाद नायक, राजू मुखी, आनंद राज, जयपाल सोरेन, अभिषेक शास्त्री, दानिश हुसैन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।