Move to Jagran APP

सुंदरनगर में अपहरण कर ऑटो चालक की पिटाई, विरोध में सड़क जाम

घायल के भाई का आरोप सुंदरनगर थाना की पुलिस को जानकारी दी गई लेकिन मदद नहीं मिली।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 07:00 AM (IST)
सुंदरनगर में अपहरण कर ऑटो चालक की पिटाई, विरोध में सड़क जाम
सुंदरनगर में अपहरण कर ऑटो चालक की पिटाई, विरोध में सड़क जाम

जास, जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में मटकू निवासी ऑटो चालक रंजीत गुप्ता का रविवार देर शाम युवकों ने बंधक बना पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल किए जाने के बाद लटकूगोड़ा में एक खेत में फेंक दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही लोग उग्र हो गए। घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार देर रात लोगों ने सुंदरनगर में टाटा-हाता मुख्य को जाम कर दिया। इसके कारण वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। लोग जाम में फंस गए। घायल को बेहतर इलाज के लिए खासमहल सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया। वह बेहोश है। घटना के बाद सुंदरनगर थाना की पुलिस के साथ वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जाम हटाने का आग्रह किया, लेकिन लोग नहीं हटने को तैयार नहीं हुए। काफी मान मनौव्वल होता रहा। तीन घंटे की जाम के बाद वरीय पदाधिकारियों ने सड़क जाम करने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि कार्रवाई होगी। इसके बाद लोग सड़क से हटे। घायल युवक सुंदरनगर में गैस गोदाम का ऑटो चलाता है।

loksabha election banner

युवक के भाई राजीव गुप्ता ने बताया भाई से रंगदारी की मांग की गई थी। 19 नवंबर को कुदादा के तालसा ढ़ाबा में गोविदा, विधाता, शांभा समेत 13 युवकों ने मारपीट की थी। पिस्तौल दिखा धमकी दी थी। सभी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में भाई ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिणाम सामने है। आरोपितों ने रविवार शाम छह बजे भाई का अपहरण कर लिया। बांधकर पिटाई की। इसकी जानकारी परिचित से मिली। तत्काल सुंदरनगर थाना की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टाल-मटोल करती रही। वाहन खराब होने की बात कहते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। देर रात तक भाई की खोज करते रहे। लटकूगोड़ा में भाई खेत में घायल पड़ा मिला। उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति गंभीर होने पर टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजीव गुप्ता का आरोप है। पुलिस की लापरवाही के कारण भाई की ये हालत हुई। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह कुछ बताने की स्थिति में नही है। सुंदरनगर थाना प्रभारी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.