Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में घायल सरायकेला का युवक रिम्स से गायब, डेढ़ महीने से पत्‍नी कर रही तलाश

रांची स्थित रिम्स का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रिम्‍स में इलाज करा रहे सरायकेला प्रखंड के जोरडीहा गांव निवासी 38 वर्षीय बोनो नायक के अचानक गायब हो जाने की खबर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 11:24 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 11:24 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में घायल सरायकेला का युवक रिम्स से गायब, डेढ़ महीने से पत्‍नी कर रही तलाश
सड़क दुर्घटना में घायल सरायकेला का युवक रिम्स से गायब, डेढ़ महीने से पत्‍नी कर रही तलाश

सरायकेला, जासं।  रांची स्थित रिम्स का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रिम्‍स में इलाज करा रहे सरायकेला प्रखंड के जोरडीहा गांव निवासी 38 वर्षीय बोनो नायक के अचानक गायब हो जाने की खबर है। बोनो की पत्नी संतोषी नायक इन दिनों अपने पति की तलाश में दर-दर भटक रही है। वह अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ हर किसी को उम्मीद की निगाहों से देखने को विवश है। अपनी फरियाद लेकर गांव पहुंची संतोषी ने पूर्व मुखिया गणेश गागराई और उप मुखिया मंगला नायक को अपना दुखड़ा सुनाई। जिसके बाद स्थानीय सरायकेला थाना से भी संपर्क किया गया।  थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने घटना क्षेत्र से संबंधित थाने में मामला दर्ज कराने की सलाह दी। 

loksabha election banner

पति के गायब होने के 22 दिनों बाद भी संतोषी सिर्फ आंखों में आंसू लिए दर-दर भटक रही है। वही पूर्व मुखिया और उप मुखिया द्वारा लगातार संपर्क में रहते हुए बोनो की खोजबीन के प्रयास किए जा रहे हैं। संतोषी के अनुसार 20 मई को पांड्रासाली में हुई सड़क दुर्घटना के बाद बोनो को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे 21 मई को जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया गया। 21 मई को ही एमजीएम जमशेदपुर द्वारा बोनो को इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। 21 मई को ही बोनो रांची के रिम्स में भर्ती हुआ। जहां सभी समय संतोषी बोनो के साथ रही। 27 मई को थोड़े समय के लिए संतोषी बाहर किसी काम से निकली और जब वापस आई तो बोनो अपने बेड से गायब मिला।

गायब अवस्‍था में ही कर दिया रिलीव

संतोषी ने अपने पति की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पत्नी ने अपने पति बोनो के रिम्स से गायब होने की शिकायत की लेकिन पति का पता नहीं चल पाया। इसी दौरान 29 मई को रिम्स द्वारा बोनो को गायब अवस्था में ही रिलीव भी कर दिया गया। इसके बाद संतोषी को हॉस्पिटल से जाने के लिए कहा गया। जिसके बाद से ही संतोषी अपने गायब पति की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.