Move to Jagran APP

Yoga Tips : रोजाना करें यह योग, थायरायड की समस्या जड़ से ठीक हो जाएगी

शुगर की तरह थायरायड भी महामारी का रुप लेता जा रहा है। यह बीमारी महिलाओं में अधिकतर देखने को मिलती है। लेकिन इस खतरनाक रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है अगर हम नियमित योग करें। आप भी जान लीजिए कौन आसन करने से इस रोग से मिलेगी मुक्ति।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 09:48 AM (IST)
Yoga Tips : रोजाना करें यह योग, थायरायड की समस्या जड़ से ठीक हो जाएगी
रोजाना करें यह योग, थायरायड की समस्या जड़ से ठीक हो जाएगी

जमशेदपुर : प्राणायाम व योग के माध्यम से थायराइड की समस्या को जड़ से दूर कर सकते हैं। थायराइड एक ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर महिलाओं में पाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार पुरूषों के मुकाबजे महिलाओं में थायराइड की समस्या 10 गुना अधिक होता है। जमशेदपुर की जानी-मानी योग व रेकी एक्सपर्ट पूनम वर्मा के अनुसार थायराइड को प्राणायाम व योग के माध्यम से जड़ से आसानी से दूर किया जा सकता है।

loksabha election banner

जानिए क्या होता है थायराइड

थायराइड गले में स्थित एक ग्रंथि का नाम है। यह ग्रंथि गले के आगे हिस्से में होता है। इसका आकार एक तितली जैसा होता है। यह शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। जब यह असंतुलित हो जाता है तब थायराइड की बीमारी होती है। यह बीमारी दो तरह का होता है एक थायराइड व दूसरा हाइपो थायराइड।

ऐसे होते हैं थायराइड के लक्षण

ऐसे होते हैं थायराइड के लक्षण। गले में सूजन का होना, बालों का तेजी से झड़ना, हृदय गति बढ़ना, पसीना ज्यादा आना, दिल की धड़कन तेज होना आदि।

थायराइड से छुटकारा पाने के लिए यह योग है लाभदायक

थायराइड से छुटकारा पाने के लिए सूर्य नमस्कार, लाभदायक होता है। इसके करने से पूरे शरीर एनर्जी से भरा रहता है। इसके साथ ही हृदय, फेफड़ा, किडनी को स्वस्थ्य रखने में सहायक तो होता ही है, साथ में थायराइड से छुटकारा भी दिलाता है।

भ्रस्त्रिका - इस प्राणायाम को तीन तरह से किया जाता है। पहले पांच सेकेंड में सांस लें और पांच सेंकेंड में सांस छोड़ें। दूसरे में ढाई सेकेंड सांस लें और ढाई सेकेंड में छोड़ें। तीसरा तेजी से सांस लें और छोड़ें। इस प्राणायाम को लगातार पांच मिनट करें। इस आसन को रोजाना 5-10 मिनट तक करें।

कपालभाति - योग विशेषज्ञ के अनुसार कपालभाति करने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ता है। इसके साथ ही शरीर से अशुद्ध् तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे थायराइड से छुटकारा मिलता है।

उज्जायी - इस आसन में गले से सांस अंदर भरकर ऊं का उच्चारण किया जाता है। इससे थायराइड को काफी लाभ मिलता है। इस आसान नियमति रूप से 7-11 बार करना चाहिए।

अनुलोम-विलोम - अनुलोम-विलोम करने के लिए सबसे पहले पद्माशन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी अंगुली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे दाएं नाक से अंगूठे को हटाकर सांस को बाहर निकाल दें। इस आसन का 15 मिनट से लेकर आधा घंटा तक करें। इससे थायराइड में लाभ होगा।

सिंहासन - इस आसन को थायराइड के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं। अब अपने दाएं पैर को मोड़ें और उसे बाएं पैर की जांघ पर रख लें और बाएं पैर को मोड़ें और उसे दाएं पैर की जांघ पर रख लें। इसके बाद आगे की ओर झुक जाएं। दोनों घुटनों के बल होते हुए अपने हाथों को सीधा कर फर्श पर रख लें। इसके बाद अपने शरीर के उपर के हिस्से को आगे की ओर खीचें। अपने मुंह को खोलें और जीभ को मुंह से बाहर की ओर निकालें। नाक से सांस लेते हुए मुंह से आवाज करें। इसे रोजाना 7-11 बार करें।

थायराइड के लिए योगासन

  • शीर्षासन -  रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है
  • कार्य क्षमता को बढ़ाता है
  •  दिमाग में ब्लड सर्कुलेट करता है। पिट्यूटरी और पीनियल ग्रंथियों का स्राव को नियमति करता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.