Move to Jagran APP

INTUC : केंद्र की नीतियों के खिलाफ एकजुट हों मजदूर व किसान : शैलेश पांडेय

INTUC. यूथ इंटक ने किसानों व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को जोड़ने और उन्हें यूनियन से जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत इंटक नेता शैलेश पांडेय ने आसनबनी में बैठक की। उन्होंने खेतिहर मजदूरों को कृषि विधेयक से होने वाले नुक़सान को उन्हें बताया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 09:51 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 09:51 AM (IST)
INTUC : केंद्र की नीतियों के खिलाफ एकजुट हों मजदूर व किसान : शैलेश पांडेय
जमशेदपुर के इंटक नेता शैलेश पांडेय की फाइल फोटो।

जमशेदपुर, जासं। यूथ इंटक ने किसानों व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को जोड़ने और उन्हें यूनियन से जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत इंटक नेता शैलेश पांडेय ने आसनबनी में बैठक की। उन्होंने खेतिहर मजदूरों को कृषि विधेयक से होने वाले नुक़सान को उन्हें बताया।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए शैलेश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी योजनाओं का शिकार गरीब, मजदूर, किसान व मध्यम वर्ग को बनाने में जुटी हुई है। आज देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। घरेलू हो या कॉमर्शियल गैस की कीमत छह वर्षों में दोगुनी हो चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा की बात करें तो देश के किसी भी राज्य में महिलाओं पर दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी दर देश में आज सबसे ज्यादा है। केंद्र सरकार ने सरकारी उपक्रमों का निजीकरण करने की तैयारी कर ली है। इससे देश भर में ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। ऊपर से केंद्र सरकार श्रम कानून में बदलाव कर मजदूरों के अधिकाराें को छिनने में लगी हुई है जिसे श्रमिक संगठनों ने कई आंदोलन और लंबे संघर्ष से प्राप्त किया था। वर्तमान समय में जो भी गरीबों की आवाज बुलंद करता है उसे केंद्र सरकार देशद्रोही घोषित कर दे रही है।

ये की अपील

उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक लाकर सरकार एमएसपी और मंडी को बर्बाद करना चाहती है। फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का काम केन्द्र सरकार कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आने वाले दिनों में लाभुकों को स्टोर से सस्ते दामों में मिलने वाले राशन को भी नष्ट करने जा रही है ताकि प्रधानमंत्री के पूंजीपति मित्र सभी तरह की खाद्य सामग्री मनमाने दामों पर बेच सकें। उन्होंने उपस्थित मजदूरों व किसानों से एकजुट होकर केंद्र सरकार की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट होने की अपील की। इस दौरान बैठक में उपस्थित कई किसानों और असंगठित मजदूरों ने इंटक अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी के प्रति आस्था जताते हुए इंटक में शामिल हुए। बैठक में अजय लोहार, दशरथ मांझी, नोनी गोपाल, केशव टुडु, अजीत सिंह पातर, जीयूत सिंह पातर, दामोदर प्रसाद,‌ हेमु सिंह मुंडा, अजय गोप सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.