पांच मंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, करीम सिटी कॉलेज के मानगो कैंपस में हादसा Jamshedpur News
जमशेदपुर में शनिवार सुबह हुए एक हादसे में मजदूर की जान चली गई। हादसा आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 1 में स्थित करीम सिटी कॉलेज के मानगो कैंपस में हुआ।
जमशेदपुर, जासं। Worker falls from roof in Mango Campus of Karim City College Died पूर्वी सिंहभूम के मुख्यालय जमशेदपुर में शनिवार सुबह हुए एक हादसे में मजदूर की जान चली गई। हादसा आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 1 में स्थित करीम सिटी कॉलेज के मानगो कैंपस में हुआ।
कैंपस की पांच मंजिला इमारत से गिरकर दाईगुट्टू के रहनेवाले मजदूर 28 वर्षीय रमेश सिंह सरदार की मौत हो गई। रमेश सिंह सरदार सुबह साढ़े आठ बजे इमारत की छत पर बांस- बल्ली बांधने गया था। इसी क्रम में पैर फिसलने से वह जमीन पर आ गिरा। उसकी मौत हो गई। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि बरसात के चलते बांस गीला था। उसने मना किया था कि वह ऊपर नहीं जाएगा। लेकिन ठेकेदार ने जबरदस्ती दबाव डालकर उसको ऊपर भेजा था।
मौके पर हो गई मौत
इसी बिल्डिंग से गिरा मजदूर रमेश सिंह सरदार।
रमेश सिंह सरदार की गिरते ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका दोनों पैर टूट गया और सर फट गया था। सूचना पाकर परिजन और बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस बुलाई गई। पुलिस एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ठेकेदार ने परिजनों को पचास हजार रुपए नकद दिए हैं। मुआवजा के तौर पर तीन लाख रुपए और देने का वादा किया है।
कॉलेज प्रशासन पत्नी को देगा नौकरी
कॉलेज प्रबंधन से वार्ता करते मृतक के परिजन और मजदूर।
करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल ने मृतक रमेश सिंह सरदार की पत्नी चिंता सिंह को सफाई कर्मी के तौर पर कालेज में अस्थाई नौकरी देने की भी बात कही है। ताकि वह अपनी 8 साल की बेटी की पढ़ाई का बोझ उठा सके। करीम सिटी कॉलेज को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि, जिनका प्रैक्टिकल का एग्जाम है उनका एग्जाम लिया जा रहा है।
हादसे के बाद बंद कॉलेज।