Move to Jagran APP

कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी, संगठन करें मजबूत

भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक रविवार को पूर्णापानी विवाह भवन परिसर में मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि 18 करोड़ से अधिक सदस्यों वाली भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है..

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 06:10 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 06:10 AM (IST)
कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी, संगठन करें मजबूत
कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी, संगठन करें मजबूत

संवाद सूत्र, चाकुलिया : भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक रविवार को पूर्णापानी विवाह भवन परिसर में मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि 18 करोड़ से अधिक सदस्यों वाली भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इस पर गर्व करना चाहिए। हमारे यहां कोई व्यक्ति या नेता नहीं बल्कि पार्टी सबसे ऊपर है और उससे भी ऊपर है देश। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेवारी है। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 महिलाओं को जोड़ना होगा। बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि वहां सत्ता परिवर्तन होना तय है। ममता सरकार की गलत नीतियों के कारण बंगाल की जनता को केंद्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका। इसका खामियाजा उसे चुनाव में भुगतना पड़ेगा। झारखंड की हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए विद्युत ने कहा कि जो सरकार दिव्यांग एवं गरीबों को पेंशन नहीं दे पा रही है वह जनता का क्या भला करेगी। सत्ता परिवर्तन के बाद झारखंड में कोई भी नई योजना क्रियान्वित नहीं की गई है। इसके उलट भाजपा की पिछली सरकार की अधूरी योजनाएं भी पूरी नहीं हो पाई है। सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ग्रामीण इलाके में जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने, मास्क का प्रयोग करने तथा शारीरिक दूरी का पालन करने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में सरोज महापात्रा, दिनेश सिंह, सुशील शर्मा, मनोरंजन महतो, जगन्नाथ महतो, संध्या रानी सरदार, सुनाराम हांसदा, साधन मल्लिक, गोपन परिहारी, चंदन महतो, पार्थो महतो, विश्वनाथ हांसदा, रेणुका मुंडा, मोहन सोरेन, गंगा नारायण दास, मुरारी सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.