Move to Jagran APP

टाटानगर में खुला महिला हेल्प डेस्क, रांची, बोकारो व चक्रधरपुर में भी खोलने की तैयारी Jamshedpur News

Indian Railway. टाटानगर स्टेशन स्थित जीआरपी थाना में महिला हेल्प डेस्‍क खोला गया है। हेल्प डेस्क में सिर्फ महिलाओं की समस्याएं भी सुनी जाएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 07:43 PM (IST)
टाटानगर में खुला महिला हेल्प डेस्क, रांची, बोकारो व चक्रधरपुर में भी खोलने की तैयारी Jamshedpur News
टाटानगर में खुला महिला हेल्प डेस्क, रांची, बोकारो व चक्रधरपुर में भी खोलने की तैयारी Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  टाटानगर स्टेशन स्थित जीआरपी थाना में महिला हेल्‍प डेस्‍क खोला गया है। इसमें सिर्फ महिलाओं की समस्याएं भी सुनी जाएगी और उनकी शिकायत दर्ज कर हेल्प डेस्क की महिला थाना प्रभारी अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।

loksabha election banner

ट्रेन में चोरी, छिनतई व अन्य अपराध अगर महिलाओं के साथ होता है तो महिला नि:संकोच होकर हेल्प डेस्क की महिला थाना प्रभारी के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसी उद्देश्य से जीआरपी थाना टाटानगर में महिला हेल्प डेस्क को खोला गया है। इसके साथ ही महिला हेल्प डेस्क चक्रधरपुर, बोकारो, रांची में खोला जाएगा जबकि टाटानगर और हटिया में इसकी शुरुआत कर दी गई है। 

महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ

टाटानगर स्टेशन में महिला हेल्प डेस्क खुलने से अब महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा। ट्रेन में हुए अपराध को विस्तार पूर्वक पीड़ित महिला जीआरपी के पुरुष अधिकारी से नहीं बता पाती थी इसके कारण जांच में पुलिस अधिकारी को परेशानी होती थी। लेकिन अब महिला हेल्प डेस्क में महिलाएं घटना की विस्तारपूर्वक जानकारी महिला थाना प्रभारी को दे पाएंगी। पूरी जानकारी मिलने के बाद मामले का उद्भेदन करने में महिला थाना प्रभारी को काफी मदद मिलेगी और महिलाओं को भी अपनी बात बताने में जरा भी संकोच नहीं होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए रेल एसपी ने महिला हेल्प डेस्क खोलने का विचार किया था और उसे अमलीजामा भी पहनाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.