अधिकार हनन के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं
जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स काफ्रेंस (जेएचआरसी) और टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज के संयुक्त
जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स काफ्रेंस (जेएचआरसी) और टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को टुइलाडुगंरी सामुदायिक भवन में मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें जेएचआरसी के मनोज मिश्रा व अधिवक्ता सलावत महतो ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, जीवन निर्वाह भत्ता, यौन उत्पीड़न आदि मामलों के बारे में जानकारी दी। मौके पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें डिंपल देवी, बेला देवी, स्वीटी, द्रौपदी साहू, शैल देवी को अर्बन सर्विसेज ने पुरस्कृत किया। मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. गुरमुख सिंह, टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज के एरिया आफिसर कृष्णा प्रसाद, खेल शिक्षक अजय कुमार, चंपा,अंजली, दुर्गा, प्रियंका कुमारी, पूजा, आसमा, सोनम, प्रीति, कुसुम, ममता, रानी, पलक आदि ने सहयोग किया।