Move to Jagran APP

Happy Holi : बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी की धुन पर महिलाओं ने मचाया धमाल

Jamshepdur News बिष्टुपुर स्थित होटल दालचीनी में आज नजारा ही अलग था। होली के पहले धमाल मचाने के लिए जमशेदपुर दिवस की महिलाएं कमर कस तैयार थी। हर कोई अपनी सहेली को फोन कर रही थी जल्दी आओ। शुरू होने वाला है तुम्हारा ही इंतजार हो रहा है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 03:26 PM (IST)Updated: Tue, 30 Mar 2021 09:07 AM (IST)
Happy Holi : बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी की धुन पर महिलाओं ने मचाया धमाल
बिष्टुपुर में जमशेदपुर दिवस की महिलाओं ने खूब होली मिलन में खूब की मस्ती

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित होटल दालचीनी में आज नजारा ही अलग था। होली के पहले धमाल मचाने के लिए जमशेदपुर दिवस की महिलाएं कमर कस तैयार थी। हर कोई अपनी सहेली को फोन कर रही थी, जल्दी आओ। शुरू होने वाला है, तुम्हारा ही इंतजार हो रहा है।

loksabha election banner

कुछ देर बाद डीजे पर होली की मदहोश करने वाली गीत बजने लगे। शुरुआत में तो महिलाएं थोड़ी शरमा रही थी। लेकिन जैसे-जैसे होली का आशिकाना गीत की गर्मी बढ़ने लगी, खुद ही पैर थिरकने लगा। बस क्या था।  पहले एकाध महिलाएं रैंप पर हिम्मत कर आई। लेकिन जैसे ही बलम पिचकारी बचना शुरू हुआ। एक-एक कर सभी महिलाएं रैंप पर पहुंच गई। धमाल मचना था सो खूब मचा।

कभी फिल्म सिलसिला का गीत रंग बरसे भींगे चुनर वाली पर कोई अमिताभ बनता तो कोई रेखा की नकल करती। हंसी-ठिठोली से पूरा होटल सराबोर हो रहा था। इसी बीच सीमा झा आज हम छोड़ेंगे बस हमजोली पर नाचना शुरू किया तो सहेलियों ने खूब उनका साथ दिया। अभी यह गाना खत्म भी नहीं हुआ था कि साल 2003 में आई फिल्म बागबान का मशहूर गीत होली खेले रघुवारी अवध में होली खेले रघुवीरा पर सीमा झा के अलावा बंदना झा, रानी सिंह, अरुणा सिंह, उमा बेरा, श्यामा पांडेय, मधुमिता झा व खुशबू झा ने खूब मस्ती की। महिलाओं की मस्ती रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी।

गीतों की धुन पर कण-कण में बिजली का स्पंदन हो रहा था। नस-नस में और मस्ती करने की लालसा की लहर दौड़ रही थी। महिलाएं गीतों पर इस तरह मदहोश हुए जा रही थी मानो मन प्राणों पर भावों का सम्मोहक इंद्रधनुष छा रहा है। मौज और मस्ती, रवानी, रंगीनी और मस्ती से सराबोर जमशेदपुर दिवस की महिलाओं ने कोरोना काल में भी इस होली को यादगार बना दिया। 

होली मिलन समारोह में सीमा झा के अलावा, नेहा सिंह, अर्पिता, अमृता कुमारी, रिंकू, रिंकी, मीनू सिंह, संतोषी सिंह, सुनीता, करुणा पांडेय, अलका करण, अन्नू आयशा, मीरा दत्ता, रानी ठाकुर, रानी सिंह आदि ने भी खूब मस्ती की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.