Move to Jagran APP

महिलाएं चाहे तो पुरुषों से ज्यादा काम कर सकती : जमुना टुडू Jamshedpur News

घाटशिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जमुना टुडू शामिल हुई। प्रो डॉ. नरेश कुमार ने उनका स्वागत आम का पौधा देकर किया।

By Edited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 10:32 AM (IST)
महिलाएं चाहे तो पुरुषों से ज्यादा काम कर सकती : जमुना टुडू Jamshedpur News
महिलाएं चाहे तो पुरुषों से ज्यादा काम कर सकती : जमुना टुडू Jamshedpur News

घाटशिला (संवाद सहयोगी)। घाटशिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जमुना टुडू शामिल हुई। कॉलेज के प्रो डॉ. नरेश कुमार ने उनका स्वागत आम का पौधा देकर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में घाटशिला न्यायालय की अधिवक्ता मुनमुन दास शामिल हुई।

loksabha election banner

डॉ. दिलचंद राम ने अधिवक्ता मुनमुन दास का स्वागत आम का पौधा देकर किया। कार्यक्रम में जमुना टुडू ने कहा कि महिलाएं किसी पुरुष से कम नहीं हैं। महिलाएं पुरुषों के कंधे में हाथ देकर चलती हैं। क्योंकि पूर्वजों ने यह सबकुछ बनाया है। पुरुषों को हम इज्जत देते हैं। महिलाएं अगर चाहे तो पुरुष से ज्यादा काम कर सकती हैं। महिलाएं पुरुष के बराबर नहीं हैं लेकिन ज्यादा कुछ कर सकती हैं। छात्राएं बेहतर शिक्षा ग्रहण एक मुकाम हासिल कर दुनिया में नाम रौशन करे।

विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता मुनमुन दास ने कहा कि काफी गर्व की बात हैं आज के दिन को महिलाओं के नाम समर्पित कर महिला दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। महिलाएं समाज के साथ आगे बढ़ रही हैं। अधिवक्ता मुनमुन दास ने कहा कि छात्राएं संकोच से बाहर निकले। अगर उन्हें कोई परेशानी हो तो उसपर बात करे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा महिलाएं व छात्राओं को हर संभव कानूनी सलाह देने के लिए हमेशा तत्पर हैं।

मौके पर महिला समिति के झानो हेम्ब्रम, डॉ. कंचन ¨सहा, प्रतिक्षा मंजरी, सोमा ¨सह, डेजी सेवा, मीनू ¨सह, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. दिलचंद राम, इंदल पासवान, बबलू महाली, सुब्रत दास, मंजीत ¨सह, राहूल दत्ता, फुदान मुर्मू, सुपाई सोरेन, मधुमिता भकत, मंगल टुडू समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.