Move to Jagran APP

जमशेदपुर से 40 किलोमीटर दूर चौका इलाके में महिला जिंदा जली

चौका थाना क्षेत्र के बनकोडा गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां एक महिला जिंदा जल जल गई। वह अपने घर में सो रही थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 12:42 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 12:42 PM (IST)
जमशेदपुर से 40 किलोमीटर दूर चौका इलाके में महिला जिंदा जली
जमशेदपुर से 40 किलोमीटर दूर चौका इलाके में महिला जिंदा जली

 जमशेदपुर/चांडिल, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय से कोई 40 किलोमीटर दूर चौका थाना क्षेत्र के बनकोडा गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां एक महिला जिंदा जल गई। महिला की लाश सुनसान इलाके में मिली।

loksabha election banner

राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और तहकीकात की तो महिला के शरीर में हलचल हो रही थी। इसे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम होता महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव वालों ने पूछताछ में बताया कि महिला उनके गांव की नहीं है।

आशंका जताई गई कि दूसरे गांव से यहां जलाकर छोड़ दिया गया। हत्यारे ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा किया। उसने सोचा होगा कि दूसरे गांव में फेंक देने पर पुलिस उलझ जाएगी। हालांकि, पुलिस का कहना रहा कि हत्यारे की चालाकी पकड़ी जाएगी और वह गिरफ्त में होगा। घटनास्थल सरायकेला-खरसावां जिले में पड़ता है। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से भी जानकारी लेनी शुरू कीत्र उधर, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई।  

सामने आई ये कहानी

पुलिस तफ्तीश आगे बढ़ी तो यह बात सामने आई कि महिला बनगोड़ा की ही रहनेवाली है। गांव के मुहाने पर महिला हीरा देवी का घर है। उसके पति समधी के श्राद्धकर्म में भाग लेने गए थे। हीरा देवी घर में अकेली थी। रात में वह सो रही थी। इसी क्रम में जल रही ढिबरी से आग लग गई। वह बचने के लिए भागकर घर से दूर पहुंच गई। हालांकि, वह बच नहीं सकी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.