आजादनगर की महिला की कपाली में पत्थर से कूच कर हत्या Jamshedpur News
मंगलवार की सुबह लोगों ने महिला के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। शाम तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। आजादनगर थाना क्षेत्र के डीपासाई की रहने वाली महिला मंगली कालिंदी (55 साल) की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई है। महिला का शव मंगलवार की सुबह चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली टीओपी एरिया में ब्रम्हानंद अस्पताल के पीछे मिली है। हत्या के पीछे भूमि विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस को मृतका के पास से मिले कागजात से एक व्यक्ति पर शक है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है।
मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगली कालिंदी का एक बेटा गुरुपदो कालिंदी है। वो चांडिल में रहता है। मंगली कालिंदी डीपासाई में रहती थी। यहां वो कचरा चुन कर और हडिय़ा बेच कर अपना गुजारा करती थी। सुबह जब उसका शव ब्रम्हानंद अस्पताल के पीछे मिला तो उसे देखने वालों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई। महिला के सिर पर जख्म था। सुबह शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में शव मिलने की सूचना पर कपाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शव की पहचान हुई। पुलिस ने इसकी सूचना मृतका के बेटे गुरुपदो को दी तो वो कपाली टीओपी पहुंचा। गुरुपदो के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश हो सकती है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्या कहीं और की, शव यहां फेंका
कपाली पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने हत्या की इस घटना को कहीं और अंजाम दिया है और शव लाकर कपाली थाना क्षेत्र में फेंका है। कपाली पुलिस का तर्क है कि घटनास्थल पर उन्हें खून नजर नहीं आया। अगर घटना को यहां अंजाम दिया गया होता तो घटनास्थल पर खून जरूर होता।
महिला के पास से मिले जमीन के कागजात
मंगली के शव के पास ही एक थैले में कुछ जमीन के कागजात भी मिले हैं। इसमें अधिकारियों को दिया एक आवेदन भी था। इस आवेदन में एक व्यक्ति का नाम लिखा हुआ है। लिखा गया है कि ये व्यक्ति मंगली की जमीन पर कब्जा कर रहा है। बताते हैं कि मंगली और इस व्यक्ति के बीच कोर्ट में जमीन संबंधी केस भी चल रहा है। पुलिस इस बिंदु से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी ने पुलिस को बरगलाने के लिए तो शव के पास झोला नहीं फेंका। ताकि घटना के पीछे जमीन विवाद ही नजर आए।
आजाद नगर थाने में भी की थी शिकायत
मंगली कालिंदी का मोहल्ले के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था। मंगली ने एसडीओ धालभूम और आजाद नगर थाने को इस संबंध में पहले शिकायत भी की थी कि