परिचित ने इस महिला की जिंदगी में खडा कर दिया तूफान, पहले किया गंदा काम फिर अश्लील तस्वीर खींच कर रहा ब्लैकमेल
एक परिचित ने महिला को झांसे में लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान तस्वीर खींच ली। उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा। महिला की जिंदगी में तब तूफान खडा हो गया जब तस्वीर परिजनों को भेज दिया गया। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : जमशेदपुर के मानगो की एक महिला का उसके परिचित युवक ने यौन शोषण किया। इस दौरान उसने महिला की अश्लील तस्वीर खींच ली। इसके बाद तस्वीर को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने लगा। महिला को ब्लैकमेलिंग कर परेशान करने लगा। महिला की शिकायत पर कालीकर मुखर्जी के विरुद्ध मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपित पहले मानगो के बैकुंठनगर में रहता था। वर्तमान में रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में इलाके में रहता है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित मानगो के बैकुंठनगर में रहता था। उसके घर आना-जाना करता था। अप्रैल 2021 को आरोपित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान तस्वीर खींच ली। कुछ दिनों बाद उसने स्वजनों को तस्वीर भेज दी। ब्लैकमेलिंग करने लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परसुडीह में महिला से छेड़खानी, प्राथमिकी
परसुडीह थाना में एक महिला ने राजेश यादव के विरुद्ध छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपित उसके घर में घुस गया। छेड़खानी करने लगा। विरोध पर मारपीट और गाली-गलौज की। वहीं पुलिस की माने तो मामला पुराने विवाद का है। दोनों पक्ष ने पहले भी एक-दूसरे पर शिकायत दर्ज करायी थी। छेड़खानी की घटना के बाद से आरोपित फरार है।
सीतारामडेरा में नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, एसएसपी से शिकायत
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भालूबासा के एक बेकरी संचालक शेख वसीर, पुत्र शेख अरमान, दामाद मो. परवेज व कर्मचारी कालू और मिथुन पर एक नाबालिग के स्वजनों ने छेड़खानी और कार से अपहरण करने के प्रयास किए जाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत सीतारामडेरा थाना में दी है। जिले के एसएसपी कार्यालय से भी मामले की शिकायत करते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि बेकरी संचालक से ही सलमान और उसके गुर्गों ने रंगदारी मांगी थी। विरोध पर दुकान में तोड़फोड़ की थी। 20 हजार रुपये से अधिक लूट लिए थे। इसके बाद नाबालिग से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया।