Suicide : मुसाबनी के शास्त्रीनगर में महिला ने खुद को किया आग के हवाले, मौत; पति हिरासत में
Suicide in Musabani. मुसाबनी में सोमा राय ने खुदकुशी कर ली। महिला के पति सोमनाथ राय की मां सुषमा राय एवं अन्य घर के सारे सदस्य बाजार गए हुए थे। सिर्फ घर में सोमनाथ राय की बूढ़ी दादी थी। वह भी घर के पीछे बागान में बैठी थी।
मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम), जासं। पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी थाना क्षेत्र के बसंती मंदिर के समीप शास्त्रीनगर में सोमवार लगभग 11 बजे बजे सोमनाथ राय की पत्नी सोमा राय (20) वर्ष ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।आग लगने से सोमा राय का पूरा शरीर जल गया और उसकी मौत हो गयी।
घटना के समय घर में कोई नहीं था। महिला के पति सोमनाथ राय की मां सुषमा राय एवं अन्य घर के सारे सदस्य बाजार गए हुए थे। सिर्फ घर में सोमनाथ राय की बूढ़ी दादी थी। वह भी घर के पीछे बागान में बैठी थी। इसी बीच घर से धुआं बाहर निकलता देखकर दादी ने बाहर निकलकर लोगों को बुलाया। पड़ोसी चौधरी उमेश सिंह, बादल गिरी और अन्य लोग जब सोमनाथ राय के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला सोमा राय पूरी तरह से जल गई थी, फिर भी लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया।
पति को पुलिस ने लिया हिरासत में
घटना की सूचना पूरे मुसाबनी में आग की तरह फैल गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार झा, एएसआई भेष नंदन राय, अरविंद कुमार सिंह आदि पुलिस बल के साथ घटनास्थल शास्त्री नगर पहुंचकर आग लगाकर जली महिला के मौत की घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तत्काल महिला के पति सोमनाथ राय को हिरासत में ले लिया है।
दो माह पहले हुई थी महिला की शादी
पुलिस ने महिला के मायकेवाले को सूचना देकर मुसाबनी बुलाया है। महिला आशा राय का मायके पश्चिम बंगाल के सिंदरी में बताया जाता है। सोमनाथ राय की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। एक डेढ़ वर्ष के पुत्र प्रेम राय है। घटना के समय वह दूसरे कमरे में सो रहा था।