Move to Jagran APP

महिला ने रिटायर्ड एएसआइ पर लगाया तीस साल से यौन शोषण का आरोप Jamshedpur News

उलीडीह थाना में शुक्रवार को एक महिला ने रिटायर्ड एएसआई दिनानाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग से भी की है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:17 AM (IST)
महिला ने रिटायर्ड एएसआइ  पर लगाया तीस साल से यौन शोषण का आरोप Jamshedpur News
महिला ने रिटायर्ड एएसआइ पर लगाया तीस साल से यौन शोषण का आरोप Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। उलीडीह थाना में शुक्रवार को एक महिला ने रिटायर्ड एएसआई दिनानाथ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग से भी की है।

prime article banner

महिला ने बताया कि लगभग तीस साल पहले कदमा निवासी एक डॉक्टर से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। शादी के बाद वह घर में काम करने वाली एक नौकरानी के साथ विदेश भाग गया। जिसके बाद उसने दहेज प्रताडऩा की शिकायत तत्कालीन एसपी अजय कुमार से की थी। अजय कुमार ने पति की संपत्ती में से मानगो शंकोसाई में एक घर रहने के लिए दिलवाया।

इस बीच कदमा थाना में पदस्थापित सिपाही दिनानाथ उसके घर आना जाना करने लगा। बाद में दोनों के बीच संबंध बना। संबंध बनाने के बाद दिनानाथ ने किसी को ना बताने की धमकी दी। सिपाही उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। इस बीच उसने दो बेटों को जन्म दिया। दिनानाथ ने उसके 12 लाख रुपये को भी अपने खाते में ट्रांस्फर कर लिया।

रिटायर होकर चला गया गांव

दिनानाथ एएसआई बनकर रिटायर हो गया और जहानाबाद स्थित अपने गांव चला गया। अपने साथ वह दोनों बेटों को भी ले गया। 13 जनवरी 2019 को उसे बताया गया की उसका एक बेटा आग से झुलस कर मर गया है। जब वह जहानाबाद स्थित उसके गांव गई पर दिनानाथ के परिजनों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। इसकी शिकायत उसने जहानाबाद के एसपी से भी की थी। अब महिला दिनानाथ के खिलाफ बेटे को जलाकर मारने और यौन शोषण की खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाना चाहती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.