Move to Jagran APP

भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष ने क्यों उठाया बगावती कदम, जानिए

भाजपा के जमशेदपुर महानगर में अब तक बिष्टुपुर कदमा व सोनारी मंडल का विस्तारीकरण नहीं हुआ था। इन तीनों में बिष्टुपुर व कदमा के मंडल अध्यक्ष उहापोह में ही हैं लेकिन सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने शनिवार को कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 12:05 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 12:05 PM (IST)
भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष ने क्यों उठाया बगावती कदम, जानिए
सोनारी भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है।

जासं, जमशेदपुर : भाजपा के जमशेदपुर महानगर में अब तक बिष्टुपुर, कदमा व सोनारी मंडल का विस्तारीकरण नहीं हुआ था। इन तीनों में बिष्टुपुर व कदमा के मंडल अध्यक्ष उहापोह में ही हैं, लेकिन सोनारी मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने शनिवार को कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी। सबसे बड़ी बात यह रही कि जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने इस कमेटी को स्वीकृति नहीं दी थी, इसके बावजूद प्रशांत पोद्​दार द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा कर देना साहसिक कदम माना जा रहा है।  

loksabha election banner

बताया जाता है कि कदमा व बिष्टुपुर मंडल के साथ सोनारी में भी कुछ ऐसे लोगों काे पदाधिकारी बनाने का दबाव विभिन्न वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिया जा रहा था, जो सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। सोनारी में भी एक पूर्व पदाधिकारी के बेटे को महामंत्री बनाने का दबाव था, जो मंडल अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं को नागवार लग रहा था। मंडल अध्यक्ष ने तो स्पष्ट शब्दों में मना कर दिया कि हम उस पूर्व पदाधिाकरी के बेटे को महामंत्री नहीं बना सकते। इस मुद्​दे पर भाजपा की जिला कमेटी भी दोफाड़ हो गई कि हम कांग्रेस वाली कार्य संस्कृति अपने यहां नहीं लाने देंगे। कोई भी कार्यकर्ता तभी पद का हकदार होगा, जब वह सक्रिय सदस्य रहा हो। पार्टी में उसका जरा भी योगदान रहा हो। सिर्फ किसी पूर्व पदाधिकारी का बेटा होने मात्र से किसी को महामंत्री जैसा पद नहीं दिया सकता है। यहां बता देना जरूरी है कि बिष्टुपुर व कदमा मंडल में भी इसी वजह से मंडल कमेटी का विस्तार नहीं हो पा रहा है, लेकिन सोनारी मंडल ने उन्हें भी रास्ता दिखा दिया है। ऐसे में संभव है कि बिष्टुपुर व कदमा मंडल भी बहुत जल्द कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दें।  

पार्टी विरोधी रही थी गतिविधि  

सोनारी मंडल में जिस पूर्व पदाधिकारी के बेटे को महामंत्री बनाने का दबाव दिया जा रहा था, उस पर पार्टी विरोधी गतिविधि में सक्रिय रहने का आरोप है। पूर्व पदाधिकारी ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र मेें भाजपा उम्मीदवार को हराने के लिए काम करने की बात कही जा रही है। संयोग से भाजपा के ये दोनों उम्मीदवार हार भी गए। इसी वजह से पार्टी में जिला कमेटी व सोनारी मंडल के अधिकांश कार्यकर्ता नाराज थे कि हम वैसे व्यक्ति के बेटे को कार्यकारिणी में सम्मान नहीं दे सकते, जिसके पिता ने पार्टी विरोधी काम किया हो। 

ये रही सोनारी मंडल की कार्यकारिणी  

अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में जो कार्यकारिणी बनी है, उसमें उपाध्यक्ष खेलावन वर्मा, संजय कुमार रजक, सुकुमार गोराई व सत्येंद्र सिंह यादव, महामंत्री नारायण प्रसाद व किशोर साहू, मंत्री शंकर सिंह, हीरालाल रजक, राहुल तिवारी, लक्ष्मी देवी व विनोद उमंग, कोषाध्यक्ष विकास साहू, सहकोषाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी अनिर्बन राय व सुखदेव सिंह, कार्यालय प्रभारी सुनील राय व भरत भूषण, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक नाग, रिंकू प्रसाद व प्रिंस यादव, आइटी सेल प्रभारी मनीष साहू व गणेश साहू के अलावा 17 कार्यसमिति सदस्य, 10 स्थायी आमंत्रित सदस्य व पांच विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

कार्यसमिति सदस्य : महावीर सिंह, सुदीप चौधरी, रवि ठाकुर, संजय गोराई, प्रदीप सिंह, तुकाराम साहू, पूजा सिंह, कृष्णा सिंह, रंजीत प्रसाद, प्यारेलाल साहू, राहुल सिंह, राकेश दत्ता, सपन चौधरी, देवेंद्र कुमार, ललित नारायण साहू व सुशील हेस्सा।

स्थायी आमंत्रित सदस्य : पूरन वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, नृपेंद्र सिन्हा, गोपाल लहरी, दीपक पारिख, ओमप्रकाश सिंह, रीता सिंह, पंचम जंघेल, रामनाथ सिंह व सुनील सिंह।

विशेष आमंत्रित सदस्य : पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र नाथ सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा व पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अबु अशरफ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.