Move to Jagran APP

Junk Food, Fast Food : आखिर जंक व फास्ट फूड में क्या अंतर होता है, कौन सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक

Junk Food Fast Food जीवन की आपाधापी के बीच हम सामान्य भोजन को छोड़ जंक व फास्ट फूड की ओर मुड़ जाते हैं। लेकिन आगे चलकर यह शरीर को नुकसान पहुंचाने लगता है। आइए जानते हैं जंक और फास्ट फूड में कौन है ज्यादा नुकसानदायक...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Thu, 06 Jan 2022 11:15 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 11:15 AM (IST)
Junk Food, Fast Food : आखिर जंक व फास्ट फूड में क्या अंतर होता है, कौन सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक
Junk Food, Fast Food : जंक व फास्ट फूड में क्या अंतर होता है, कौन सेहत के लिए ज्यादा नुकसानदायक

जमशेदपुर : हम में से कई लोग जंक फूड और फास्ट फूड के बीच के अंतर को समझने में कंफ्यूज रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह दोनों फूड काफी अलग होते हैं। साथ ही जंक फूड और फास्ट फूड खाने के अलग-अलग नुकसान और फायदे होते हैं।

loksabha election banner

इस संबंध में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डायटीशियन अन्नू सिन्हा का कहना है कि जंक फूड और फास्ट फूड दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन अगर आप दोनों में से किसी एक को चुनना चाहते हैं, तो फास्ट फूड को चुनें। फास्ट फूड जंक फूड की तुलना में आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं फास्ट फूड और जंक फूड के बीच के अंतर को।

फास्ट फूड क्या है

फास्ट फूड वह भोजन होता है, जिसे आप रेस्तरां से ऑर्डर करते हैं और आपका यह ऑर्डर कुछ ही मिनटों में आपको उपलब्ध हो जाता है। इन फूड को इस तरह से डिजाइन किया जाता है, जो आपके तेज रफ्तार में उपलब्ध हो जाए। फास्ट फूड में पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, फ्राइज जैसी चीजें शामिल होती है।

जंक फूड क्या है

जंक फूड ऐसे आहार को कहा जाता है, जो आपको पैकेट में उपलब्ध होता है और जिसे बनाने का झंझट नहीं होता है। बस पैकेट खोला और खा लिया। एक्सपर्ट का कहना है कि जंक फूड में पोषक तत्वों की मात्रा जीरो के बराबर होती है। एक शब्दों में इस तरह के आहार को आप कैलोरी से भरपूर आहार कह सकते हैं। जंक फूड में चिप्स, पैकेट बंद सैंडविच, कुरकुरे जैसी चीजें शामिल होती है।

जंक फूड और फास्ट फूड के फायदे

डायटीशियन अन्नू सिन्हा का कहना है कि यह दोनों ही आहार स्वास्थ्य की दृष्टि से नुकसानदेय होते हैं। हालांकि, दोनों में से अगर किसी एक का चुनाव किया जाए तो फास्ट फूड आपके लिए ज्यादा ठीक रहेगा। क्योंकि इमसें कुछ हद तक ताजी चीजों जैसे-हरी सब्जियां, फल, अनाज का मिश्रण होता है। वहीं जंक फूड में ताजी चीजें बिल्कुल भी नहीं होती है।

जंक फूड के फायदे की बात की जाए, तो स्वास्थ्य के लिए यह बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होती है। हालांकि, अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं, तो इसे खाने के रूप में शामिल कर सकते हैं। यानि खानपान की सुविधा न होने पर आप इस तरह के फूड को स्टोर करके रख सकते हैं।

फास्ट फूड के फायदे की बात की जाए, तो यह भी स्वास्थ्य के लिए ताजे फल और सब्जियों की तुलना में फायदेमंद नहीं होता है। हालांकि, अगर आपको घर का खाना खाने का विकल्प नहीं है, तो आप इसे एक विकल्प के रूप में शामिल कर सकते हैं।

जंक फूड के नुकसान

जंक फूड में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से आपको सिरदर्द और माइग्रेन बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, इसमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होता है। ऐसे में आपको इसका सेवन करने से परेशानी हो सकती है। अत्यधिक मात्रा में जंक फूड खाने से व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है।

फास्ट फूड के नुकसान

फास्ट फूड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिसकी वजह से आपके ब्लड में शुगर और इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है। जंक फूड की तरह फास्ट फूड में भी सोडियम की मात्रा अधिक होती है। सोडियम का स्तर बढने से शरीर में अत्यधिक पानी जमा हो सकता है, जिससे सूजन हो सकती है। फास्ट फूड में मौजूद कार्ब्स और चीनी दांतों में कैविटी का कारण बन सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.