Lok Sabha Election 2019 : रिक्शा चलाकर पटमदा वोट देने गया मनोज महतो
साकची निवासी रिक्शाचालक मनोज महतो (54) एक मिसाल हैं जो हर चुनाव में करीब 50 किलोमीटर दूर पटमदा जाकर मतदान करते हैं।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 02:06 PM (IST)
जमशेदपुर (जासं)। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आज जितनी जागरूकता फैलाई जा रही है, उतनी पहले नहीं थी। ऐसे में साकची निवासी रिक्शाचालक मनोज महतो (54) मिसाल हैं, जो हर चुनाव में करीब 50 किलोमीटर दूर पटमदा जाकर मतदान करते हैं। इस बार भी मनोज सुबह पांच बजे साकची के पुराना कोर्ट परिसर से पटमदा के लिए निकले।
मनोज ने बताया कि वे सुबह 10 बजे अपने गांव पहुंच गए थे। मतदान करके दोपहर एक बजे वहां से निकले और शाम छह बजे साकची पहुंच गए। मनोज 1995 से ही हर चुनाव में मतदान करने पटमदा जाते हैं। चौथी कक्षा तक पढ़े मनोज को राजनीति का ज्ञान नहीं है, लेकिन इतना पता है कि एक-एक वोट का महत्व है। उनका वास्तविक नाम त्रिलोचन महतो है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें