Indian Railways: बक्सर व टाटा-छपरा के लिए गोरखपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग का स्वागत
Indian Railways. सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने देश के रेल मंत्री से टाटा से बक्सर एवं टाटा - छपरा को गोरखपुर तक चलाने की मांग की है ताकि वर्षों पुरानी व बहुप्रतीक्षित भोजपुरी भाषाभाषियों की मांग पूरी हो सके।
जमशेदपुर, जासं। सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने देश के रेल मंत्री से टाटा से बक्सर एवं टाटा - छपरा को गोरखपुर तक चलाने की मांग की है ताकि वर्षों पुरानी व बहुप्रतीक्षित भोजपुरी भाषा -भाषियों की मांग पूरी हो सके। उन्होंने टाटा - बक्सर सीधी रेल सेवा चलाने के लिए लगातार प्रयासरत जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो को साधुवाद व आभार प्रकट किया है।
जानकारी हो कि जमशेदपुर में आरा, बक्सर,बलिया, गाजीपुर एवं छपरा, सीवान, देवरिया,भटनी,गोपालगंज गोरखपुर के लगभग करोड़ो लोग रहते हैं और सीधी रेल सेवा न होने के वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि सीधी रेल सेवा टाटा से बक्सर और टाटा से गोरखपुर शुरू हो जाती है तो जन सेवा का बहुत बड़ा कल्याणकारी कदम होगा एवं भोजपुरिभाषियों की बहुप्रतीक्षित समस्या दूर होगी।
इन्होंने भी कहा थैंक्स
उधर, विश्व भोजपुरी विकास परिषद के महासचिव मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने भी सांसद विद्युत वरण महतो को विश्व भोजपुरी विकास परिषद् द्वारा साधुवाद और धन्यवाद दिया। कहा है कि टाटानगर से बक्सर के लिए सीधी रेल सेवा की मांग वर्षों से की जा रही है। सांसद विद्युत वरण महतो हर प्लेटफार्म पर इस मांग को उठाते आ रहे है लेकिन रेल प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही । रेल प्रशासन की उदासीनता पर सांसद द्वारा प्रश्न उठाए जाने पर समस्त भोजपुरी समाज अपने सांसद के प्रति कृतज्ञ है।