अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री का टाटानगर स्टेशन पर स्वागत, कहा- झारखंड का नाम रौशन कर रही टीम Jamshedpur News
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार के झारखंड आगमन पर जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। राष्ट्रीय मंत्री बिनीता इंदवार का नागपुर अधिवेशन के समापन के बाद जमशेदपुर आगमन हुआ ।
जमशेदपुर, जासं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार के झारखंड आगमन पर जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। राष्ट्रीय मंत्री के साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, प्रांत मंत्री राजीव रंजन का आगमन जमशेदपुर में हुआ ।
अभाविप कार्यकर्ताओ ने जमशेदपुर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार समेत सभी पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ , श्रीमद्भागवत गीता ,अंगवस्त्र व फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जमशेदपुर पहुंची राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार ने कहा कि झारखंड के पुण्य भूमि को नमन। झारखंड मेरी जन्मस्थली एवं कर्मभूमि है । खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न इस पवित्र भूमि का विश्व पटल पर नाम हो इस हेतु विद्यार्थी परिषद कार्यरत है । झारखंड अभाविप राज्य के युवाओं के हितों में कार्य कर रही है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता चाहे कोरोना काल हो या आपातकाल हर परिस्थितियों में देश के साथ खड़े रहते हैं। झारखंड के समस्त युवाओं को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए विद्यार्थी परिषद कार्य कर रही है।
ये रहे मौजूद
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर में राष्ट्रीय मंत्री बिनीता इंदवार का नागपुर में आयोजित 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद जमशेदपुर आगमन हुआ था। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. कमलेश कुमार कमलेंदु, प्रांत सह मंत्री बापन घोष, प्रांत सह सोशल मीडिया प्रभारी अखिल सिंह,कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा , विवि संयोजक बीरेंद्र कुमार, जिला संयोजक सागर ओझा, जिला सह संयोजक राजू महतो, अभयसिंह, प्रिंस कुमार, प्रीतम सिंह, अभिषेक तिवारी, महेश बेरा, रादीप ठाकुर, मिठू कुमार, बिट्टू ओझा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।