Move to Jagran APP

आज जिले में वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट हुआ जारी

तेज हवा चली और गर्जन के साथ ओलावृष्टि हुई पेड़ों की डालियां टूटने से यातायात हुआ प्रभावित।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Mar 2021 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 12 Mar 2021 08:00 AM (IST)
आज जिले में वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट हुआ जारी
आज जिले में वज्रपात की संभावना, येलो अलर्ट हुआ जारी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के दिन मौसम ने करवट लिया। दिनभर कड़ी धूप के बाद शाम में चार बजे से तेज हवा चलने लगी। गर्जन, बारिश व ओलावृष्टि हुई। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गई। इधर, बारिश के साथ-साथ हल्की धूप भी खिली रही।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के दक्षिणी भाग (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेरा व सरायकेला-खरसावां), उत्तर-पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) में कहीं-कहीं पर आंशिक बादल तथा मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं, 12 व 13 मार्च को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेरा व सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं पर गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है।-

-----

झारखंड में सबसे अधिक गर्म रहा जमशेदपुर

मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सबसे अधिक आंका जा रहा है। गुरुवार को भी उच्चतम तापमान सबसे अधिक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज की गई। वहीं, 12 मार्च को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। अभी लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

------

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

11 मार्च - 38.4 - 20.0

12 मार्च - 38.0 - 21.0

13 मार्च - 35.0 - 19.0

14 मार्च - 37.0 - 20.0

15 मार्च - 38.0 - 20.0

16 मार्च - 38.0 - 20.0

17 मार्च - 37.0 - 20.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.