Move to Jagran APP

मौसम हुआ सुहाना, जमशेदपुर सहित झारखंड के कई इलाकों में झमाझम बारिश

दिन में धूप और शाम में बारिश होने से शहर का मौसम सुहाना हो गया है। गुरुवार को अहले सुबह से ही जमशेदपुर सहित झारखंड के कई अन्य इलाकों में बारिश हो रहा है। रात से ही आसमान में बादल छाने लगे।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 08:31 AM (IST)
मौसम हुआ सुहाना, जमशेदपुर सहित झारखंड के कई इलाकों में झमाझम बारिश
मौसम हुआ सुहाना, आज भी हो सकती है जमशेदपुर सहित झारखंड में बारिश

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित झारखंड के अन्य इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया। बुधवार शाम से ही आसमान में बादल छाए थे। बुधवार को भी राज्य के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं बुधवार शाम में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। इस दौरान गर्जन भी होता रहा ।

loksabha election banner

गुरुवार को भी होगी बारिश

शहर में लगातार बीते एक सप्ताह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम में बदलाव होने से मौसमी बीमारी भी बढ़ गई है। इधर, कोरोना भी कहर बरपा रहा है। दोनों बीमारी के लगभग एक ही समान लक्षण होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसमी सर्दी-खांसी भी होने से लोग डर जा रहे हैं। इधर, चिकित्सकों का भी कहना है कि कोरोना के लक्षण सामने आते ही जांच कराएं। उसके नजर अंदाज नहीं करें। भारतीय मौसम विभाग ने अनुसार, गुरुवार को भी शहर में बारिश हो सकती है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

14 मई से मौसम होगा साफ

शहर का मौसम 14 मई से साफ होगा। शुक्रवार से शहर का तापमान भी बढ़ेगा। अगले चार दिनों में यानी 18 मई तक शहर का अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई के बाद से फिर से एक बार गर्मी बढ़ेगी।

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

12 मई - 36.1 - 22.6

13 मई - 35.0 - 22.0

14 मई - 36.0 - 24.0

15 मई - 38.0 - 24.0

16 मई - 39.0 - 25.0

17 मई - 39.0 - 26.0

18 मई - 40.0 - 26.0 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.