Move to Jagran APP

Weather ALERT : एक सप्ताह तक बिगडा रहेगा मौसम का मिजाज, सात फरवरी होगी बारिश, ये रही पूरी जानकारी

Weather ALERT. मौसम का मिजाज अगले सात दिन तक सामान्य नहीं रहेगा। पारा में उतार-चढाव जारी रहने से ठंड बढेगी। सात फरवरी को बारिश होने का भी पूर्रवानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। आपको सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही से आप बीमारी को न्योता दे सकते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 05 Feb 2021 10:29 AM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2021 06:09 PM (IST)
Weather ALERT : एक सप्ताह तक बिगडा रहेगा मौसम का मिजाज, सात फरवरी होगी बारिश, ये रही पूरी जानकारी
अगले एक सप्ताह शहर का पारा घटते-बढ़ते रहेगा।

जमशेदपुर, जासं। अभी ठंड जारी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सात फरवरी को फिर से बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे ठंड बढने की पूरी संभावना है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार देखा जाता है कि ठंड की चपेट में लोग आ जाते हैं और उन्हें अगर समय पर इलाज नहीं मिला तो उनकी मौत तक हो जाती है।

loksabha election banner

ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि ठंड में सबसे अधिक बुजुर्गों को सावधान रहने की जरूरत होती है। इसके अलावे हृदय रोगी व अस्थमा रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। ठंड के दिनों में हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ जाते हैं। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसीन ओपीडी में सबसे अधिक मौसमी बीमारी से संबंधित लोग पहुंच रहे हैं। इसमें सर्दी-खांसी, वायरल फीवर सहित अन्य रोगी शामिल होते हैं।

अगले एक सप्ताह घटते-बढ़ते रहेगा पारा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह शहर का पारा घटते-बढ़ते रहेगा। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, छह फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि सात फरवरी को बारिश होने की संभावना है। इस दिन भी न्यूनतम तापमान 12 व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उसके बाद से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज किया जा सकता है।

अगले सात दिन का तापमान

  • तिथि - न्यूनतम - अधिकतम
  • 5 फरवरी - 9.4 - 28.6
  • 6 फरवरी - 12.0 - 30.0
  • 7 फरवरी - 12.0 - 25.0
  • 8 फरवरी - 10.0 - 27.0
  • 9 फरवरी - 10.0 - 29.0
  • 10 फरवरी - 11.0 - 29.0
  • 11 फरवरी - 11.0 - 29.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.