Move to Jagran APP

Weather ALERT Jamshedpur : अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, तापमान में फिर दर्ज की गई गिरावट, जानिए

Weather ALERT Jamshedpur. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दस फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक सुबह में कोहरा व धुंध देखी जा सकती है। वहीं 14 व 15 फरवरी को आसमान में बादल छाने की भी संभावना बनी हुई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 05:57 PM (IST)
Weather ALERT Jamshedpur : अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, तापमान में फिर दर्ज की गई गिरावट, जानिए
न्यूनतम तापमान में अभी उतार-चढ़ाव लगातार जारी रहेगा।

जमशेदपुर, जासं। ठंड से अभी निजात नहीं मिलने वाली है। शहर का पारा लगातार गिर और चढ़ रहा है। मंगलवार को फिर से एक बार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस था। यानी 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। वहीं, रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस था। बीते 72 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। न्यूनतम तापमान में अभी उतार-चढ़ाव लगातार जारी रहेगा, जिसके कारण ठंड अभी कम होने वाला नहीं है।

सुबह में छाए रहेगा कोहरा व धुंध

सुबह में अभी कोहरा व धुंध छाए रहेगा। वहीं, मौसम शुष्क रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दस फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक सुबह में कोहरा व धुंध देखी जा सकती है। वहीं, 14 व 15 फरवरी को आसमान में बादल छाने की भी संभावना बनी हुई है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर सुबह में। अधिकांश लोग सुबह हड़बड़ी में घर से निकलते हैं और गाड़ी स्पीड में चलाते है। इस दौरान कोहरा व धुंध की वजह से दिखाई नहीं देती और दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

  • तिथि - न्यूनतम - अधिकतम
  • 9 फरवरी - 10.4 - 29.0
  • 10 फरवरी - 11.0 - 30.0
  • 11 फरवरी - 13.0 - 30.0
  • 12 फरवरी - 14.0 - 31.0
  • 13 फरवरी - 15.0 - 31.0
  • 14 फरवरी - 15.0 - 32.0
  • 15 फरवरी - 16.0 - 32.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.