Move to Jagran APP

लौहनगरी पूरे प्रदेश में सबसे गर्म

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर में सूरज ने फिर से ताप बढ़ा दिया है। शुक्रवार को दिनभर ते

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 08:22 PM (IST)
लौहनगरी पूरे प्रदेश में सबसे गर्म
लौहनगरी पूरे प्रदेश में सबसे गर्म

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर में सूरज ने फिर से ताप बढ़ा दिया है। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। हालांकि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस घटा बावजूद इसके दिन में तीखी धूप पड़ने से लोग परेशान रहे। दोपहर में थोड़ी देर के लिए आकी संभावना भी बनी, लेकिन बादल नहीं बरसे। शहर का न्यूनतम तापमान गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। जिसके कारण रात को भी गर्मी का अहसास हो रहा है। शाम को हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। शुक्रवार की शाम देर तक ठंडी हवा चली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च माह के अंतिम दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

मौसम में आए परिवर्तन के चलते शहर में पारा का उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले तीन दिनों से लगातार जमशेदपुर झारखंड प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। सुबह 10 बजे ही धूप असहनीय होने लगी है। आलम यह है कि दोपहर बाद सड़कों पर गर्मी के चलते सन्नाटा पसर जा रहा है। बाजारों में भी भीड़ दोपहर में गायब हो जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.