Move to Jagran APP

पानी की बर्बादी रोकने की कवायद करेगी महिला समिति

जमशेदपुर महिला समिति अब पानी की बर्बादी रोकने के लिए काम करेगी। महिला जल सेना ने फैसला किया है कि महिला समिति के हाल के परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को पानी की बर्बादी नहीं करने के के लिए जागरूक किया जाएगा। ये निर्णय बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला समिति के हाल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित जल संसद में लिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 08:24 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 06:32 AM (IST)
पानी की बर्बादी रोकने की कवायद करेगी महिला समिति
पानी की बर्बादी रोकने की कवायद करेगी महिला समिति

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला समिति अब पानी की बर्बादी रोकने के लिए काम करेगी। महिला जल सेना ने फैसला किया है कि महिला समिति के हाल के परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को पानी की बर्बादी नहीं करने के के लिए जागरूक किया जाएगा। ये निर्णय बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला समिति के हाल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित जल संसद में लिया गया।

loksabha election banner

ये जल संसद 'कितना-कितना पानी' अभियान के तहत की गई है। दैनिक जागरण जल संकट दूर करने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत जल सेना बनाई गई है और अब मोहल्ले-मोहल्ले जाकर जल संसद की जा रही है। बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला समिति में हुई जल संसद में पूरबी घोष ने कहा कि गर्मी में शहर में जल संकट होता है। ऐसे में भी लोग पानी की बर्बादी कर रहे हैं। वाशिंग सेंटर में कार और बाइक धोई जाती है। इसमें काफी पानी बर्बाद होता है। इस बर्बादी को रोकने के लिए समिति जल सेना लोकसभा चुनाव की मतगणना खत्म होने के बाद उपायुक्त से मिलेगी। विनीता शाह ने कहा कि कांट्रैक्टर एरिया में एक घर के सामने काफी पानी बहता है। यहां पानी खूब बर्बाद किया जाता है। टंकी में पानी भरने के बाद इसका बहना शुरू हो जाता है। जल्द ही इन लोगों को बर्बादी रोकने के बारे में समझाया जाएगा। अशीम मित्रा ने कहा कि शादी-ब्याह की पार्टियों में बोतल वाले पानी की बर्बादी होती है। लोग छोटी बोतल से भी गला तर करने के बाद आधा पानी बर्बाद कर देते हैं। इसे रोकने के लिए जल सेना अभियान चलाएगी। सीमा मित्रा ने कहा कि महिलाओं को घरों में पानी की बर्बादी रोकनी होगी। हाथ मुंह धोने में उतना ही पानी का प्रयोग करें जितना जरूरी है। सगारिका घोष ने कहा कि आरओ का पानी भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। उसे एकत्र कर प्रयोग में लाना चाहिए।

-----------

फ्लश से जुड़े वाश बेसिन का पाइप

जल सेना की विनीता शाह ने कहा कि देश में ऐसी तकनीकी विकसित की जानी चाहिए कि सिंक और वाश बेसिन का पाइप बाथ रूम के फ्लश से जुड़ा हो। ये पानी फ्लश के टैंक में जाए। इस तरह इस पानी का भी दोबारा प्रयोग हो जाएगा।

-------

पूरबी घोष को बनाया गया अध्यक्ष

महिला समिति जल सेना में पूरबी घोष, विनीता शाह, सगारिका घोष, सीमा मित्रा, अशीम मित्रा, प्रीती लेखाराय, पल्लव राय, रूपा चटर्जी, दीपा भौमिक, प्रभात रंजन, श्वेता चंद और मंटू चंद घोष हैं। सभी ने पूरबी घोष को सेना का अध्यक्ष बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.