Move to Jagran APP

Gharelu Nushkhe : शरीर पर हो गए हैं अनचाहे मस्से तो इन घरेलू उपायों से पाएं मुक्ति

Home Remedies To Get Rid Of Warts कई बार स्किन पर मस्‍से (Wart) निकल जाते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप इसे हटाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। हालांकि अगर आपके चेहरे पर मस्‍से हैं तो आप डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 11:15 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 11:15 AM (IST)
Gharelu Nushkhe : शरीर पर हो गए हैं अनचाहे मस्से तो इन घरेलू उपायों से पाएं मुक्ति
Gharelu Nushkhe : शरीर पर हो गए हैं अनचाहे मस्से तो इन घरेलू उपायों से पाएं मुक्ति

जमशेदपुर : स्किन पर मस्से होना कोई खतरनाक बीमारी नहीं है। यह एक हार्मलेस स्किन है जो किसी को हो सकता है। कई बार ये शरीर पर आते हैं और खूद ही धीरे-धीरे चले भी जाते हैं लेकिन अगर ये नहीं जा रहे तो आप घरेलू उपायों की मदद से इन्हें हटा सकते हैं। अगर आप शरीर से इन मस्सों को हटाना चाहते हैं तो तो चीचे दिए गए उपायों की आजमा सकते हैं।

loksabha election banner

जानिए कितने तरह के होते हैं मस्से

आयुर्वेदाचार्य अनिल राय बताते हैं, कई लोगों के चेहरे, गर्दन, हाथ, पैर, पीठ आदि पर मस्से हो जाते हैं जो अलग से नहीं नजर आते हैं। ये मस्से खूबसूरती को कम करते हैं और कई बार लोगों को शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। अगर आप भी मस्से की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से इन्हें दूर कर सकते हैं। हालांकि इन उपायों का असर धीरे-धीरे होता है। इन्हें हटाने में कई हफ्ता लग सकता है। ऐसे में आप अगर मस्सों की समस्या से परेशान है तो इन आसान से घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

मस्सों को हटाने का घरेलू उपाय

1. सेब का सिरका : अगर आप मस्सों को हटाने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग करें तो आप इन्हें जड़ से खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आप प्रतिदिन कम से कम तीन बारा मस्सों पर रूई की सहायता से इसे लगाएं और ऊपर से रूई चिपका दें। ऐसा आप रोज करें। कुछ ही दिनों में मस्से का रंग गहरा हो जाएगा और उसकी त्वचा सुखकर निकल जाएगी। अगर जलन हो तो आप इस पर ऐलोवेरा जैल लगा सकते हैं।

2. लहसुन का कलियां

आप मस्मों को हटाने के लिए लहसुन की कलियों को छीककर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़े। आप इसका पेस्ट बनकर मस्सों पर लगाभी सकते हैं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मस्से गिर जाएंगे।

3: नींबू का रस: आप मस्सों पर नींबू का रस लगा सकते हैं। आप नींबू को रूई की मदद से मस्से पर लगाएं। मस्से कुछ ही दिनों में गिर जाएंगे।

4.आलू का रस : आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ने से अनचाहे मस्सों से निजात पाया जा सकता है। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर रखें। यह काफी फायदेमंद होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.