टाटा कमिंस नेता अरुण सिंह के समर्थक दीप्तेंदु को चेतावनी पत्र, इस कारण हुई कार्रवाई Jamshedpur News
Tata Cummins Union. टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन नेता अरूण सिंह के समर्थक व कमेटी मेंबर दीप्तेंदु चक्रवर्ती को प्रबंधन ने (चेतावनी पत्र) कॉशन लेटर जारी किया है। कैंटीन में व्यवस्था को लेकर पंद्रह दिनों पहले नाराजगी जताने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
जमशेदपुर, जासं। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन नेता अरूण सिंह के समर्थक व कमेटी मेंबर दीप्तेंदु चक्रवर्ती को प्रबंधन ने (चेतावनी पत्र) कॉशन लेटर जारी किया है। कैंटीन में व्यवस्था को लेकर पंद्रह दिनों पहले नाराजगी जताने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों के इशारे पर उनकी जानकारी में की गई। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले दिनों एसेंबली लाइन में कर्मचारियों को भेजे जाने के निर्णय का विरोध करना भी एक वजह है।
प्रबंधन की नजर पर हैं दीप्तेंदु चक्रवर्ती
टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन में दीप्तेंदु चक्रवर्ती काफी चर्चित रहे हैं। ये तेज तर्रार व जुझारू नेता माने जाते हैं। अरुण सिंह की बर्खास्तगी का मामला हो या फिर स्किल एलाउवेंस दिलाने का मसला सभी में इन्होंने आवाज बुलंद की है। कर्मचारी हित से जुड़ी हरेक मामले में दीप्तेंदु
यूनियन में दो खेमा प्रबंधन के समक्ष उनकी मांगे रखते रहे हैं।
यूनियन में दो खेमा है। एक का नेतृत्व अरुण सिंह व रामाकांत करूआ करते हैं तो दूसरी टीम में एहसान अहमद सिराजी व मनोज सिंह के समर्थक हैं। एहसान समर्थकों को प्रबंधन का साथ है तो रामाकांत एंड टीम यूनियन अध्यक्ष जयमंगल सिंह के पक्षधर हैं। ऐसे में प्रबंधन के समक्ष उनकी मांगे रखते रहे हैं। पर हुई कार्रवाई को उनके विरोधी नेताओं की चाल बताई जा रही है। प्रबंधन इनकी गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।