सरायकेला में 12 कांडों का वांटेड कुख्यात सोना बेक दो साथियों के साथ गिरफ्तार Jamshedpur News
कुख्यात अपराधी सोना बेक उर्फ प्रेम का चाईबासा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में एक दर्जन से भी अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मौके पर डीएसपी चंदन कुमार वत्स भी मौजूद रहे।
सरायकेला (जागरण संवाददाता) । चोरी की घटना का अनुसंधान कर रही राजनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम कंट्रोल को लेकर मिली इस सफलता के संबंध में पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि धराए कुख्यात अपराधी सोना बेक उर्फ प्रेम और उसके दो अपराधी साथी दिनेश ठाकुर उर्फ गाँजा एवं करण रजक किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की भी तैयारी कर रहे थे। उन्होने कहा कि कुख्यात अपराधी सोना बेक उर्फ प्रेम का चाईबासा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में एक दर्जन से भी अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसका अनुसंधान जारी है। इस मौके पर डीएसपी चंदन कुमार वत्स भी मौजूद रहे।
ऐसे हुआ है मामले का उद्भेदन
राजनगर थाना कांड संख्या 38/ 2020 में हेंसल बाजार राजनगर के मोबाइल दुकान से तकरीबन 3 माह पहले मोबाइल चोरी की घटना का अनुसंधान पुलिस द्वारा किया जा रहा था। जिसमें चोरी गया मोबाइल का आईएमईआई नंबर सर्च करने के आधार पर सोना बेक चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद किया गया। जिसके आधार पर सोना को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ के क्रम में कई कांडों में शामिल होने की बात सोना द्वारा बताई गई। इसके आधार पर चक्रधरपुर थाना से संपर्क करने पर सोना के अपराधिक इतिहास की जानकारी मिली। जिसमें वर्ष 2014 चक्रधरपुर में बमबारी की घटना सहित विभिन्न थानों में सोना के खिलाफ कुल 12 कांड दर्ज बताए गए।
जेल में ही सोना की दोस्ती चाईबासा बड़ी बाजार फुलहातु के दिनेश ठाकुर और चाईबासा स्टेशन रोड मेरी टोला के करण रजक से हुई थी। 2017 में जेल से बाहर निकलने के बाद सोना अपनी पत्नी के साथ छुप कर आरआईटी थाना अंतर्गत रहते हुए उन्हीं दोस्तों के माध्यम से हथियार खरीद बिक्री कर रहा था। सोना की निशानदेही पर पूर्व के अपराधिक इतिहास वाले दिनेश और करण के पास से 7.62 एमएम का एक पिस्टल बरामद किया गया है। इस संबंध में राजनगर थाना कांड संख्या 52/ 2020 के तहत आर्म्स एक्ट- 25(1-बी)ए/26/35 एवं आईपीसी 120 बी मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सोना बेक उर्फ प्रेम, लोको कॉलोनी चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम।
2. दिनेश ठाकुर उर्फ गाँजा, फूलहातु बड़ी बाजार चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम।
3. करण रजक, चाईबासा स्टेशन रोड मेरी टोला, पश्चिमी सिंहभूम।
सोना बेक का अपराधिक सफर
1. चक्रधरपुर थाना 2009 में आर्म्स एक्ट।
2. चक्रधरपुर थाना 2008 में हत्या का मामला
3. चक्रधरपुर थाना में हत्या का मामला
4. चक्रधरपुर थाना में लूट व चोरी का मामला
5. चक्रधरपुर थाना में विस्फोटक अधिनियम। के तहत मामला दर्ज है
6. बड़गांव सुंदरगढ़ उड़ीसा में हत्या का मामला
7. बताए गए कुल 12 कांडों में मुख्य रूप से प्रदीप जायसवाल चक्रधरपुर हत्याकांड भी शामिल है।
बरामद किए गए सामान
1. 7.62 एमएम का एक पिस्टल।
2. विवो कंपनी का ब्लू रंग का एक मोबाइल फोन।
3. ब्लू रंग का एक रेडमी- एमआई मोबाइल फोन।
4. आसमानी कलर का एक रियल मी कंपनी का मोबाइल फोन।
5. काला एवं लाल रंग का हौंडा कंपनी का एक ड्रीम योगा मोटरसाइकिल।
6. डार्क ग्रे रंग का हौंडा कंपनी का एक डीओ स्कूटी।
छापेमारी दल में शामिल रहे
1. राजनगर थाना प्रभारी शंभू शरण दास।
2. परि पुलिस अवर निरीक्षक सन्नी टोप्पो।
3. परि पुलिस अवर निरीक्षक पिंटू महथा।
4. परि पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुनाल।
5. सशस्त्र बल राजनगर थाना के हवलदार राम रक्षा सिंह, आरक्षी तेजूराम महतो, आरक्षी दीपक कुमार एवं आरक्षी पुनई तिर्की।