Move to Jagran APP

बोनस का इंतजार खत्म, टिमकेन कर्मियों को तीन लाख तक मिलेगा एरियर

Bonus in Timken. टिमकेन कर्मचारियों के लंबित ग्रेड रिवीजन पर सहमति बन गई है। अब एक साथ 2017-20 व 2020-23 के ग्रेड रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। कर्मचारियों के पहले ग्रेड में 6500 तो दूसरे ग्रेड में कुल 8200 रुपए की बढ़ोतरी होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 05:13 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 05:13 PM (IST)
बोनस का इंतजार खत्म, टिमकेन कर्मियों को तीन लाख तक मिलेगा एरियर
कर्मचारियों को 2.50 लाख से लेकर तीन लाख तक ग्रेड का एरियर मिलेगा।

जमशेदपुर, जासं।  टिमकेन कर्मचारियों के लंबित ग्रेड रिवीजन पर सहमति बन गई है। अब एक साथ 2017-20 व 2020-23 के ग्रेड रिवीजन समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। कर्मचारियों के पहले ग्रेड में 6500 तो दूसरे ग्रेड में कुल 8200 रुपए की बढ़ोतरी होगी। इस प्रकार बढ़े वेतन के मुताबिक कर्मचारियों को 2.50 लाख से लेकर तीन लाख तक ग्रेड का एरियर मिलेगा। कुल 252 कर्मचारी इस एरियर राशि से लाभान्वित होंगे।

loksabha election banner

टिमकेन कर्मियों के इतिहास में पहली बार इतने विलंब व एक साथ दो ग्रेड रिवीजन हुआ है। दर्जनों बार प्रबंधन-यूनियन के बीच हुई ग्रेड वार्ता के बाद समझौते पर सहमति बनी है। ग्रेड के साथ कर्मचारियों के बोनस के पैसे भी मिलेंगे। कर्मचारियों को मिलने वाला 2019-20 का बोनस भी नसीब नहीं हुआ था। ऐसे में ग्रेड के साथ बोनस का भी समझौता हुआ है जिसका पैसा अगले माह मिलेगा। 2018.19 में कर्मचारियों को 19 फीसद बोनस मिला था। लेकिन इस बार कंपनी प्रबंधन कोरोना काल का हवाला देते हुए उसे 18 फीसद पर समझौता किया है।

ग्रेड पर सहमति बनने के बाद अब समझौते का इंतजार

ग्रेड व बोनस पर प्रबंधन-यूनियन के बीच सहमति बन गई है। समझौते पत्र भी तैयार है, प्रबंधन-यूनियन उसका अध्ययन भी कर ली है। लेकिन अब उप श्रमायुक्त के इस्ताक्षर का इंतजार है। डीएलसी के हस्ताक्षर के बाद ही प्रबंधन-यूनियन के प्रतिनिधि उस पर हस्ताक्षर करेंगे। संभावना है कि ग्रेड का पैसा कर्मचारियों को अगले दो माह के अंदर मिल जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.