Move to Jagran APP

Weather Forecast : कड़ाके की ठंड से राहत के लिए थोड़ा और इंतजार, जानिए कब से मिलेगी राहत

Weather Forecast Jamshedpur Jharkhand. 24 से 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। नए साल से न्यूनतम तापमान में वृध्द दर्ज की जाएगी। उसके बाद ठंड में गिरावट आएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 11:32 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 07:57 PM (IST)
Weather Forecast : कड़ाके की ठंड से राहत के लिए थोड़ा और इंतजार, जानिए कब से मिलेगी राहत
जमशेदपुर शहर में अभी ठंड बरकरार रहेगी।

जमशेदपुर, जासं।  जमशेदपुर शहर में अभी ठंड बरकरार रहेगी। 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उसके बाद ही न्यूनतम तापमान में वृध्दि दर्ज की जाएगी।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। नए साल से न्यूनतम तापमान में वृध्द दर्ज की जाएगी। उसके बाद ठंड में गिरावट आएगी। तब तक ठंड को लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होती।

अस्‍पतालों के बढ़े मरीज

अभी ठंड से होने बीमारी बढ़ गई है। अस्पतालों में अस्थमा, हार्ट, कोल्ड डायरिया, ब्रेन स्ट्रोक, सर्दी-खांसी व वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। जमशेदपुर में ठंड मकर संक्रांति तक पड़ती है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान बच्चे से लेकर बड़ों तक को अपने सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरती होगी।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

    तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

  • 24 दिसंबर - 27.0 - 10.0
  • 25 दिसंबर - 27.0 - 10.0
  • 26 दिसंबर - 27.0 - 10.0
  • 27 दिसंबर - 26.0 - 09.0
  • 28 दिसंबर - 26.0 - 10.0
  • 29 दिसंबर - 26.0 - 10.0

अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 24 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
  •  25 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
  • 26 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
  • 27 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
  • 28 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।
  • 29 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.