Move to Jagran APP

प्रतिबंध को धत्ता बता सरयू के वनभोज में थीम पार्क में जला चूल्हा

पर्यावरण कार्यकर्ता व जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय के संगठन भारतीय जन मोर्चा ने रविवार को थीम पार्क में वनभोज किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 09:37 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 09:37 AM (IST)
प्रतिबंध को धत्ता बता सरयू के वनभोज में थीम पार्क में जला चूल्हा
प्रतिबंध को धत्ता बता सरयू के वनभोज में थीम पार्क में जला चूल्हा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पर्यावरण कार्यकर्ता व जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय के संगठन भारतीय जन मोर्चा ने रविवार को थीम पार्क में वनभोज का आयोजन किया था। पार्क के अंदर ज्वलनशील पदार्थ, चूल्हा और प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित होने के बावजूद चूल्हा जला और प्लास्टिक की बोतलों का भरपूर उपयोग हुआ। वन विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए नोटिस भेजने की बात कही। विभाग जवाब मिलने के बाद कार्रवाई करेगा।

loksabha election banner

प्रतिबंधित क्षेत्र में चूल्हा जलाने और प्लास्टिक के उपयोग के संबंध में पूछे जाने पर वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि अगर आदेश का उल्लंघन हुआ तो आयोजक को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। वहीं मोर्चा के संयोजक रामनारायण शर्मा ने बताया कि वन विभाग से मौखिक आदेश ले लिया गया था।

.. और लग गया प्लास्टिक की बोतलों का अंबार : इस वनभोज में लगभग दस हजार लोगों के लिए खाने की व्यवस्था थी। इसके लिए खाना बनाने का सिलसिला शुक्रवार दोपहर से ही शुरू हो गया था। रविवार की शाम वनभोज के बाद पूरे पार्क में गंदगी का अंबार लग गया। चारों तरफ जूठे पत्तल और प्लास्टिक की बोतलें बिखरे हुए थे।

गेट पर लगा वन विभाग का नोटिस

थीम पार्क, घोडाबाधा में सभी भ्रमणकारियों एवं पिकनिक करने वालों को सूचित किया जाता है कि पार्क परिसर के अंदर चूल्हा व अन्य ज्वलनशील पदार्थ और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करें। इससे पौधों एवं सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंच सकती है।

आदेशानुसार

वन क्षेत्र पदाधिकारी, मानगो वन क्षेत्र, जमशेदपुर

प्लास्टिक के उपयोग के बीच स्वच्छता सर्वेक्षण : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने इस मौके का फायदा स्वच्छता सर्वेक्षण सर्वे के लिए किया। लोगों से एप डाउनलोड करवाकर फीडबैक भरवाते रहे। ज्यादा से ज्यादा फीडबैक के चक्कर में अक्षेस के कर्मचारी इधर-उधर फैली गंदगी और प्लास्टिक के उपयोग को नजरअंदाज कर गए।

खाने-पीने के साथ थी मनोरंजन की व्यवस्था : वनभोज में जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय के समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। खाने-पीने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ की पूरी व्यवस्था रही। विकेश सहाय एंड टीम के गीतों पर लोगों ने खूब मस्ती की। दोपहर 12 बजे से लेकर देर शाम तक भोज चलता रहा। मोर्चा के सदस्य इसे सफल बनाने में सक्रिय रहे। विधायक राय भी एक-एक व्यक्ति से मिलकर हालचाल लेते रहे। सभी से भोजन करने का आग्रह कहते रहे। आयोजन में चंद्रगुप्त सिंह, शंभूनाथ सिंह, प्रभाकर सिंह, रामनारायण शर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, हर्षव‌र्द्धन, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।

पिकनिक पर मुझे कुछ नहीं कहना : सरयू

जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को घोड़ाबांधा के थीम पार्क में हुई पिकनिक पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने भाजपा के महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार द्वारा उठाए गए सवाल पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। वहीं डीएफओ द्वारा पिकनिक के आयोजक पर शोकॉज करने की बात पर कहा कि उन्हें अपना काम करना है, मुझे कुछ नहीं कहना। ज्ञात हो कि सरयू राय ने 21 जनवरी को भारतीय जन मोर्चा के गठन और थीम पार्क में 23 जनवरी को वनभोज करने की घोषणा की थी।

थीम पार्क में वनभोज आदेश का उल्लंघन : दिनेश

जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय के संरक्षण में भारतीय जन मोर्चा के बैनर तले घोड़ाबंधा थीम पार्क में आयोजित पिकनिक में वन विभाग के आदेशों का उल्लंघन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पार्क में वन क्षेत्र पदाधिकारी के हस्ताक्षर से सार्वजनिक नोटिस लगी है, जिसमें थीम पार्क में चूल्हे और ज्वलनशील पदार्थो के प्रयोग को वर्जित किया गया है। वन एवं पर्यावरण की चिंता का दिखावा करने वाले विधायक की कथनी और करनी का फर्क उजागर हो गया। इस मामले में वन क्षेत्र पदाधिकारी से संज्ञान लेकर आयोजकों के विरुद्ध उचित कार्यवाई की मांग की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.